एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के बॉर्डर से लगे इलाकों में बैंकों ने बढ़ाई सुरक्षा, वॉर रूम के साथ साइबर सिक्योरिटी मैकेनिज्म को किया मजबूत

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की इस स्थिति में देश के बैंक भी पूरी तरह से तैयार हैं ताकि किसी भी संभावित साइबर अटैक का सामना किया जा सके.

Operation Sindoor: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर आतंकवादियों के ठिकानों पर भारत ने एयर स्ट्राइक कर दी है. इस हमले से बौखलाया पाकिस्तान भी LoC पर लगातार गोलीबारी कर रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव की इस स्थिति में सीमावर्ती क्षेत्रों में बैंकों ने भी जवाबी हमले के बढ़ते खतरे को देखते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है. 

साइबर अटैक से निपटने के लिए बैंक भी तैयार

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्रा ने कहा है, ''हमने अपने साइबर सिक्योरिटी मैकेनिज्म को मजबूत किया है. साइबर अटैक को रोकने के लिए हमने एक वॉर रूम भी बनाया है, जो 24 घंटे चालू है. हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के बॉर्डर से लगी शाखाओं में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों की सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं. 

एंटी-साइबर अटैक मैकेनिज्म को किया गया मजबूत

एक दूसरे सरकारी बैंक के सीनियर ऑफिसर ने कहा, ''किसी भी संभावित अटैक का सामना करने के लिए बैंकों ने एंटी-साइबर अटैक मैकेनिज्म स्थापित किया है. बॉर्डर एरिया में एटीएम भी पैसों से फुल कर दिए गए हैं ताकि ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.''

भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात नौ आतंकी ठिकानों पर पिन पॉइंट मिसाइल हमला किया. इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना मुरीदके भी शामिल था. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से ज्यादातर सैलानी थे. इस हमले के ठीक 15वें दिन भारत ने अपना बदला लिया. 

NSE, BSE के वेबसाइट्स भी बंद

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बीच, साइबर सुरक्षा का ख्याल रखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी वेबसाइटों को विदेशी यूजर्स के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. हालांकि, विदेशी निवेशक अब भी भारतीय बाजारों में कारोबार कर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें अपने ब्रोकर के जरिए ऐसा करना होगा. 

ये भी पढ़ें: 

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अलर्ट पर भारत- 27 एयरपोर्ट्स 10 मई तक के लिए बंद, देखें बंद हुए हवाई अड्डों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?
रेपो रेट बढ़ने के साथ HDFC बैंक ने लिया बड़ा फैसला, जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर?
अनिल अंबानी को सरकार का झटका, रिलायंस कम्युनिकेशंस का स्पेक्ट्रम रद्द
अनिल अंबानी को सरकार का झटका, रिलायंस कम्युनिकेशंस का स्पेक्ट्रम रद्द

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget