एक्सप्लोरर

New Tax Regime: वित्त मंत्री ने किया नए टैक्स रिजिम का बचाव, कहा - खपत और बचत से जुड़े फैसले खुद तय करें लोग

Income Tax: वित्त मंत्री ने बजट में नए टैक्स रिजिम के स्लैब में बदलाव किया टैक्स छूट दे दी लेकिन डिडक्शन का लाभ देने वाले पुराने टैक्स रिजिम में कोई बदलाव नहीं किया.

New Tax Regime: नए टैक्स रिजिम में निवेश पर छूट की व्यवस्था का प्रावधान नहीं है जैसे पुरानी टैक्स व्यवस्था में है. जिसे लेकर सरकार की लगातार आलोचना हो रही है कि नए टैक्स रिजिम में सरकार लोगों को भविष्य के लिए निवेश - बचत के लिए प्रेरित नहीं कर रही. जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से ये सवाल किया गया तो उन्होंने कि सरकार को टैक्सपेयर्स के सेविंग और खपत की क्षमता को कम कर नहीं आंकना चाहिए. नए टैक्स रिजिम में टैक्सपेयर्स को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं और वो तय कर सकेगा कि बचे हुए पैसे से वो क्या करना चाहता है. 

आरबीआई की सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में शिरकत करने के बाद आरबीआई गवर्नर के साथ साझा प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री ने नए टैक्स रिजिम का  बचाव करते हुए कहा कि नए टैक्स रिजिम ने आम लोगों, टैक्सपेयर्स और हाउसहोल्ड के हाथों में ज्यादा पैसे छोड़े हैं. इसलिए जो पैसे टैक्स देने के बाद जो पैसे उसके हाथ में बचेंगे, उसे तय करना है कि बचे हुए पैसे का क्या करना है.    

निर्मला सीतारामन ने कहा कि मैं किसी हाउसहोल्डर जो अपने परिवार का ख्याल रख रहा है, उनके भविष्य के हितों का ख्याल रख रहा है उसके फैसले लेने की क्षमता को मैं क्यों क्यूं प्रभावित करूं. वित्त मंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति पैसे कमा रहा है वो समझदार है और उसे पता है कि उसे अपने पैसे कहां रखना है. वो बचत करना चाहता है अपने और अपने परिवार के लिए बीमा लेना चाहता हैं तो मैंने उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं है. 

एक फरवरी 2023 वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए पुराने टैक्स रिजिम में तो टैक्सपेयर्स को कोई राहत नहीं दी. लेकिन नए टैक्स रिजिम के टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये सालाना कर दिया. 3 से 6 लाख सालाना आय पर 5 फीसदी, 6 से 9 लाख रुपये पर 10 फीसदी, 9 से 12 लाख की आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये पर 20 फीसदी और 15 लाख से ज्यादा आय पर 30 फीसदी टैक्स स्लैब कर दिया. साथ ही नए टैक्स स्लैब में बदलाव करते हुए 7 लाख रुपये तक सालाना कमाने वालों को टैक्स से छूट देने की सौगात दे दी. सरकार ने 25,000 रुपये टैक्स पर रिबेट दे दी है. 

ये भी पढ़ें 

Adani-Hindenberg Row: अडानी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की चिंता पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन - रेग्युलेटर्स देख रहे हैं मामले को

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget