एक्सप्लोरर

Gratuity: 1 साल बाद मिलेगी ग्रेच्युटी अगर नया लेबर कोड हुआ लागू, जानें कैसे करते हैं इसे कैलकुलेट

New Labour Code: आपको बता दें कि नए लेबर कोड लागू होने के बाद कर्मचारियों को रिटायरमेंट फंड की रकम में इजाफा हो सकता है. इसके साथ ही कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की राशि में भी इजाफा होगा.

Gratuity New Rules: भारत सरकार देश में जल्द ही नया लेबर कोड लाने की तैयारी कर रही है. अगर नया लेबर कोड (New Labour Code) लागू हो जाता है तो कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टी, सैलरी, प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) आदि कई चीजों के नियमों में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. गौरतलब है कि ग्रैच्‍युटी पाने के लिए कर्मचारियों को लगातार कम से कम 5 साल नौकरी करना जरूरी है , लेकिन अगर यह लेबर कोड लागू हो जाता है तो ऐसे में अब केवल 1 साल जॉब करने के बाद आपको ग्रैच्‍युटी (Gratuity Facility) का फायदा मिलेगा.

ग्रैच्‍युटी के नियमों में हो सकता है बदलाव
आपको बता दें कि नए लेबर कोड लागू होने के बाद कर्मचारियों को रिटायरमेंट फंड की रकम में इजाफा हो सकता है. इसके साथ ही कर्मचारियों को ग्रैच्‍युटी की राशि में भी इजाफा होगा. पेमेंट ऑफ ग्रैच्‍युटी एक्ट 1972 जो अभी फिलहाल सभी कर्मचारियों के लिए लागू है उसके नियमों के अनुसार अगर किसी कंपनी में 10 से अधिक कर्मचारी कर करते हैं तो लगातार 5 साल तक काम करने वाले लोगों को कंपनी ग्रैच्‍युटी का लाभ देती है.

मगर अब सरकार ने नियमों में बदलाव का प्लान बना रही है और अब केवल एक साल लगातार नौकरी करने के बाद भी कांट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों को ग्रैच्‍युटी का लाभ मिलने लगेगा. ध्यान रखें कि यह नियम केवल कांट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों के लिए ही लागू होगा. वहीं परमानेंट कर्मचारियों के लिए ग्रैच्‍युटी की सीमा 5 साल की ही रहेगी. सरकार कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मियों के लिए नियमों को आसान बनाने की कोशिश कर रही है.

जानें क्या है ग्रैच्‍युटी?
हर कर्मचारी की सैलरी का एक हिस्सा ग्रैच्‍युटी और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के लिए कटता है. ग्रैच्‍युटी के लिए एक छोटा हिस्सा कर्मचारी तो बड़ा हिस्सा नियोजिता यानी एम्प्लॉयर को देना पड़ता है. जब कर्मचारी लगातार किसी कंपनी में 5 साल तक काम करता है तो वह इस ग्रैच्‍युटी लेने के लिए हकदार हो जाता है. जब कर्मचारी रिटायर होता है या कंपनी छोड़ता है तो इस ग्रैच्‍युटी के पैसे को कंपनी के कर्मचारी को देना पड़ता है.

इस तरह होता है ग्रैच्‍युटी का कैलकुलेशन-
इसका कैलकुलेशन आखिरी सैलरी× (15/26)× कंपनी में कितना काम किया है इस फॉर्मूले पर किया जाता है. उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी कंपनी में 20 सालों तक काम किया है और आपकी आखिरी सैलरी 75,000 रुपये हैं तो उस हिसाब से आपकी ग्रैच्‍युटी का कैलकुलेशन होगा ग्रैच्‍युटी= (75000) x (20) x (15/26) पर 8,65,385 रुपये मिलेगी. यह रकम आपको रिटायरमेंट पर या नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी देगी. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी 20 लाख रुपये से ज्यादा ग्रैच्‍युटी अमाउंट नहीं देती है.

ये भी पढ़ें-

SBI कस्टमर्स को झटका! सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कमी और MCLR में बढ़ोतरी, यहां चेक करें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget