एक्सप्लोरर

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी हुआ नया ITR फॉर्म, जानें कैसे करें आईटीआर फॉर्म का चुनाव

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए नया ITR फॉर्म जारी कर दिया है. इस बार कोरोना महामारी और करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फॉर्म में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. तो क्या आप जानते हैं कि आपको कौन सा आईटीआर फॉ़र्म भरना है. चलिए हम आपको नए आईटीआर फॉर्म से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में बताते हैं

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर विभाग (IT Department) ने नए आईटीआर रिटर्न फॉर्म को नोटिफाई कर दिया है. इस बात की जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने दी है. सीबीडीटी ने ये भी कहा है कि कोरोना संक्रमण महामारी और टैक्सपेयर्स की सुविधा का खास ख्याल रखते हुए पुराने फॉर्म की तुलना में नए आईटीआर फार्म में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. सिर्फ कुछ जरूरी चेंजेस को ही इनकम टैक्स एक्ट 1961 में संशोधनों के मद्देनजर रखा गया है.

जानिए कौन सा फॉर्म किसे भरना है

अब टैक्सपेयर्स के पास आईटीआर फॉर्म - सहज (ITR-1), फॉर्म ITR-2, फॉर्म ITR-3, फॉर्म ITR-4 (सुगम), फॉर्म ITR-5, फॉर्म ITR-6, फॉर्म में से प्रत्येक में जगह होगी. सीबीडीटी ने कहा कि उनके इंवेस्टमेंट को डिसक्राइब करने के लिए आईटीआर -7 और फॉर्म आईटीआर-वी हैं. बता दें कि आईटीआर फॉर्म 1 (सहज) और आईटीआर फॉर्म 4 (सुगम) सरल रूप हैं जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं के लिए हैं.  सहज को individual 50 लाख तक की आय वाले व्यक्ति द्वारा फाइल किया जा सकता है यानी जिनकी आमदनी सिर्फ सैलरी. एक घर से या ब्याज जैसे अन्य स्रोतों से होती है.

इन टैक्सपेयर्स को भरना हैं सुगम फॉर्म

वहीं सुगम फॉर्म वे लोग, हिंदू अनिडिवाइडेड फैमिली (HUF) और फर्म द्वारा फाइल किया जाता है जिनकी आमदनी 50 लाख रुपये तक होती है और ये आय बिजनेस या किसी प्रोफेशन से होती है. बता दें कि जिन individuals की और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली की इनकम बिजनेस या प्रोफेशन से नहीं होती है वे सहज की बजाय आईटीआर-2 फाइल कर सकते हैं. वहीं जिनकी इनकम बिजनेस या किसी अन्य प्रोफेशन से होती है वे आईटीआर-3 फराम भर सकते हैं.

इनके अलावा individual और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली और कंपनियों के अलावा जैसे पार्टनशिप फर्म, एलएलपी आईवाईटीआर -5 (IYTR-5) भर सकते हैं. वहीं कंपनियों द्वारा आईटीआर फॉर्म 6 भरा जा सकता है. इसके साथ ही ट्रस्ट, राजनीतिक पार्टियां और चैरिटेबल इंस्टिट्यूशन, जो भी आयकर अधिनियम के अंतर्गत छूट क्लेम करते हैं, वे आईटीआर फॉर्म-7 भरने के पात्र हैं.

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी किया रिफंड

इस बीच, आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 में 2.38 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ से अधिक के रिफंड जारी किए हैं. गौरतलब है कि ये रिफंड 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच का जारी किया गया है. जिसमें व्यक्तिगत आयकर मामले में 2.34 करोड़ करदाताओं को 87,749 करोड़ रुपये जबकि कंपनी टैक्स के 3.46 लाख मामलों में 1.74 लाख करोड़ रुपये रिफंड किए गए हैं.

Mobikwik के डेटा लीक पर RBI ने दिए फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश, दोषी होने पर लग सकता है लाखों का जुर्माना

मार्च महीने में निर्यात 58.23 प्रतिशत उछलकर 34 अरब डॉलर रहा, 2020-21 में 7.4 प्रतिशत की गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget