एक्सप्लोरर

चेक पेमेंट से जुड़े ये नियम 1 जनवरी से लागू हो जाएंगे, जान लीजिए सब कुछ

'पॉजिटिव पे' फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी को रोकने का एक टूल है. फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए ये टूल क्लियर करने के लिए दिए जाने वाले चेक से संबंधित कुछ विशेष जानकारियों की पुष्टि करता है.

नई दिल्ली: आरबीआई ने पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक पेमेंट के नए नियम जारी किए हैं. ये नियम 50 हजार रुपये से ज्यादा के पेमेंट के लिए लागू हो रहे हैं. इसके तहत इस नए नियम के तहत 50,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करने के लिए कुछ मुख्य जानकारियों को री-कंफर्म करना होगा. हालांकि यह सुविधा ग्राहक की मर्जी पर निर्भर है कि वह इसे लेना चाहता है या नहीं. बैंक पांच लाख से अधिक के चेक पेमेंट में इसे अनिवार्य बना सकते हैं.

'पॉजिटिव पे' फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी को रोकने का एक टूल है. फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए ये टूल क्लियर करने के लिए दिए जाने वाले चेक से संबंधित कुछ विशेष जानकारियों की पुष्टि करता है. ये जानकारियां हैं- चेक नंबर, चेक डेट, पेई का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट और वे सभी जानकारियां जो चेक जारी करने वाले ने पहले के चेक में दी होंगी.

चेक पेमेंट के ये नए नियम 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएंगे. इससे संबंधित सिस्टम इस तरह काम करेगा

1. इस प्रक्रिया के तहत चेक जारी करने वाला शख्स कुछ न्यूनतम जानकारी जैसे चेक डेट, बेनिफिशियरी या पेई का का नाम, अमाउंट ड्रॉई बैंक की जानकारी एसएमएस , मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम के जरिये देगा.

2. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI, CTS यानी चेक ट्रंकेशन सिस्टम में पॉजीटिव पे की सुविधा डेवलप करेगा और बैंकों को मुहैया कराएगा. बैंक इस फैसिलिटी को सभी अकाउंट होल्डर एनेबल करेगा, जो 50 हजार या उससे ज्यादा रकम के चेक जारी करना चाहते हैं.

3. अकाउंट होल्डर जो जानकारी देगा, उसे बैंक का सिस्टम पॉजिटिव पे के सेंट्रलाइज्ड डेटा सिस्टम में अपलोड करेगा. जब बैंक के पास चेक आएगा तो वो इस जानकारी को सेंट्रल डेटाबेस से मिलान कराएगा. अगर चेक में दी गई जानकारी का मिलान अकाउंट होल्डर की ओर से दी गई जानकारी से हो जाता है तो पेमेंट हो जाएगा. अगर जानकारी मैच नहीं होगी, तो बैंक चेक रिजेक्ट कर देगा.

आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे एसएमएस, अलर्ट, ब्रांचों में डिस्प्ले, एटीएम, वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये अपने ग्राहकों को पोजिटिव पे सिस्टम इसके फीचर की जानकारी दे. इस बारे में जागरुकता फैलाएं.

ये भी पढ़ें-

पोस्ट ऑफिस की इन निवेश योजनाओं में मिलता है गारंटीड रिटर्न, जानें क्या है ब्याज दरें?

टोल टैक्स से कितने करोड़ कमाती है सरकार? जानिए टोल टैक्स वसूली के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget