एक्सप्लोरर

Personal Loan: क्या नए बिजनेस के लिए लेना है पर्सनल लोन? अप्लाई करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Personal Loan Tips: पर्सनल लोन आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का एक आसान तरीका है. हालांकि, लोन के लिए अप्लाई करने से पहले ब्याज दर सहित कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.

Personal Loan : हम में से ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें नौकरी करना रास नहीं आता है. खुद ही अपना मालिक बनने की चाह में ये लोग अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचते हैं. हालांकि पैसों की कमी की वजह से कई बार बात नहीं बन पाती है. इस स्थिति में पर्सनल लोन (Personal Loan) मददगार साबित हो सकता है. हालांकि फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में लोन लेने से पहले सोच विचार करना जरूरी है.

पर्सनल लोन पर इंटरेस्ट रेट

आमतौर पर पर्सनल लोन आपातकालीन स्थिति में लिया जाता है. इसकी एक खासियत ये है कि इसमें पैसे तुरंत मिल जाते हैं और कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है. हालांकि, लोन लेने से पहले इंटरेस्ट रेट जैसी कई चीजों के बारे में पहले से सोच लेना जरूरी है.  आमतौर पर पर्सनल लोन पर सालाना ब्याज दर 9.99 फीसदी से लेकर 44 फीसदी तक होता है. 

अगर कोई बिजनेस शुरू करने के लिए पर्सनल लोन लेना चाहता है, तो यह एक बेहतर ऑप्शन है. बिजनेस लोन के मुकाबले पर्सनल लोन में अप्रूवल आसानी से मिल जाता है. अगर किसी की पर्सनल क्रेडिट हिस्ट्री बेहतर है यानी कि अगर कोई व्यक्ति उधार लेकर समय पर पैसे चुका देता है, तो उस स्थिति में पर्सनल लोन बिना किसी झंझट के मिल जाता है. 

रेलिगेयर फिनवेस्ट (Religare Finvest) के सीईओ इस पर अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए पर्सनल लोन लेना व्यवसायियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. खासकर लघु और कुटी उद्योगों के लिए यह काफी अच्छा है क्योंकि इससे फंडिंग गैप को कम करने में मदद मिलती है.

पर्सनल लोन के लिए क्रेडिट स्कोर जरूरी

पर्सनल लोन आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का एक आसान तरीका है. हालांकि, इसमें ब्याज दर अधिक होने के साथ-साथ उधार चुकाने की अवधि भी कम होती है. पर्सनल लोन के लिए क्रेडिट स्कोर की जरूरत पड़ती है.

यह आपके क्रेडिट हिस्ट्री की तीन अंकों की संख्या है, जो यह दिखाता है कि आपने अब तक लिए होम लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन वगैरह को कैसे मैनेज किया है. इनका भुगतान समय पर किया  है कि नहीं. आमतौर पर छोटे उद्यमियों के पास इन क्रेडिट स्कोर का अभाव होता है, जिससे पर्सनल लोन मिलने में इन्हें दिक्कत होती है. 

इन दो तरीकों से करें अप्लाई

आप पर्सनल लोन लेने के हकदार हैं या नहीं यह आपकी आय पर भी निर्भर करता है. कई बार मुनाफा न कमाने वाली कंपनियों को पर्सनल लोन मिलने में परेशानी होती है. पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अप्लाई कर सकते हैं बशर्तें आपके पास पहचान पत्र, बैंक स्टेटमेंट, इनकम प्रूफ वगैरह हो. लोन लेने से पहले ब्याज दर से लेकर कहां कितने समय तक की अवधि में भुगतान करना है, फायदा कहां ज्यादा है इस बारे में पहले ही अच्छे से विचार कर लें. 

Credit Card Fraud: क्या आपके क्रेडिट कार्ड की डिटेल ऑनलाइन है safe? इन तरीकों से दें जालसाजी को मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget