एक्सप्लोरर

गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज की दो सब्सिडियरी को मिला 1120 करोड़ रुपये के जीएसटी डिमांड का नोटिस

Nazara Share Price: गुरुवार को बाजार खुलने पर नजारा के स्टॉक पर दबाव देखा जा सकता है जो पिछले सत्र में 922 रुपये पर क्लोज हुआ था.

Nazara Technologies Update: गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कंपनी की दो सब्सिडियरी को 1120 करोड़ रुपये के जीएसटी (GST) बकाये के भुगतान के लिए नोटिस मिला है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज के पास दाखिल किए गए रेग्यूलेटरी फाइलिंग में जीएसटी डिमांड के नोटिस मिलने की जानकारी दी है. कंपनी ने बकाया कि उसकी दो सब्सिडियरी ओपेनप्ले टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और हालाप्ले टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को ये नोटिस मिला है. 

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) के पास रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी ओपेनप्ले टेक्नोलॉजीज (Openplay Technologies) को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटलीजेंस कोलकाता से 2017-18 से 2022-23 की अवधि के लिए 845.72 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाये के लिए नोटिस मिला है.  जबकि कंपनी की दूसरी सब्सिडियरी हालाप्ले टेक्नोलॉजीज (Halaplay Technologies) को भी डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस, कोलकाता से ही 274.21 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाये के लिए उसी अवधि के लिए नोटिस मिला है.  

कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में बताया कि दोनों ही सब्सिडियरी कंपनियां अपने कानूनी सलाहकारों और टैक्स एडवाइजर के साथ भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई को लेकर नोटिस पर विचार विमर्श कर रही हैं. कंपनी ने कहा, ग्रॉस गेमिंग रेवेन्यू की बजाए प्लेयर्स द्वारा रकम को पूल किए जाने पर जीएसटी कैलकुलेट करने के बाद ये क्लेम किया गया है. नजारा टेक्नोलॉजीज ने कहा, वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही जनवरी से मार्च के दौरान इन दोनों ही सब्सिडियरी कंपनियों ने कंपनी के कुल रेवेन्यू में 2 फीसदी से भी कम का योगदान दिया है और कंपनी के मुनाफे में भी इनका 1 फीसदी से कम का योगदान है.  

16 जुलाई 2024 को पिछले कारोबारी सत्र में नजारा टेक्नोलॉजीज का स्टॉक 1.54 फीसदी के उछाल के साथ 922.55 रुपये पर क्लोज हुआ है. 2024 में बाजार में शानदार तेजी के बावजूद स्टॉक का प्रदर्शन बेहद फीका रहा है और 8 फीसदी से भी कम का उछाल स्टॉक ने दर्ज किया है. तीन महीने में स्टॉक में 45 फीसदी की तेजी आई है.  

ये भी पढ़ें 

Tyre Stocks: ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर ने दी निवेशकों को तीन टायर स्टॉक्स खरीदने की सलाह, मिलेगा बंपर रिटर्न!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget