एक्सप्लोरर

Tyre Stocks: ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर ने दी निवेशकों को तीन टायर स्टॉक्स खरीदने की सलाह, मिलेगा बंपर रिटर्न!

Tyre Stocks: देश में ऑटोमोबइल इंडस्ट्री के अच्छे दिन लौट रहे हैं इसका सीधा फायदा ऑटो एंसिलरीज और टायर कंपनियों को होगा.

Tyre Stocks Update: ब्रोकरेज हाउस प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने टायर्स स्टॉक्स पर अपना लेटेस्ट थीमैटिक टेक्निकल रिपोर्ट (Thematic Report on Tyres) जारी किया है जिसमें कहा गया है कि टायर स्टॉक्स में शानदार तेजी देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि अपोलो टायर्स ( Apollo Tyres), सीएट लिमिटेड ( CEAT Ltd) और जेके टायर्स आने वाले दिनों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकते हैं. इसी को देखते हुए निवेशकों को इन तीनों टायर्स स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गई है.

प्रभुदाल लीलाधर टायर स्टॉक्स पर बुलिश! 

प्रभुदास लीलाधर के टेक्निकल रिसर्च डेस्क ने थीमैटिक टेक्निकल कॉल के तहत निवेशकों को 548 रुपये के मौजूदा प्राइस पर अपोलो टायर्स के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस ने 25.90 फीसदी के उछाल के साथ 686 रुपये स्टॉक का टारगेट प्राइस दिया है. 500 रुपये का स्टॉपलॉस (StopLoss) दिया गया है.  रिपोर्ट के मुताबिक 560 रुपये के प्राइस पर स्टॉक के आने पर ब्रेकआउट ट्रिगर होगा जिसके बाद स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिलेगी.  

प्रभुदास लीलाधर ने एक और टायर कंपनी सीएट लिमिटेड (Ceat Limited) के शेयर खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस के टेक्निकल रिसर्च डेस्क के मुताबिक 2710 रुपये के मौजूदा प्राइस लेवल से स्टॉक 23.65 फीसदी के उछाल के साथ 3350 रुपये तक जा सकता है. 2520 रुपये का स्टॉपलॉस दिया गया है जो मौजूदा प्राइस लेवल से 7.50 फीसदी कम है. ब्रोकरेज हाउस के मुताबित 2940 रुपये के शेयर के ऊपर जाने पर ब्रेकआउट ट्रिगर होगा जिसके बाद स्टॉक में और भी तेजी आएगी.  

ब्रोकरेज हाउस ने जेके टायर्स (JK Tyres) के शेयर को भी निवेशकों को खरीदने की सलाह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा प्राइस लेवल 477 रुपये से स्टॉक 25.80 फीसदी के उछाल के साथ 600 रुपये तक जा सकता है और 435 रुपये का निवेशकों को स्टॉपलॉस रखना होगा.   

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार से बढ़ेगी डिमांड

देश में पैसेंजर हो या कमर्शियल व्हीकल्स या टूव्हीलर, इनकी डिमांड में शानदार तेजी देखी जा रही है. इस मानसून सीजन में अच्छी बारिश भी हो रही है जो खरीफ फसलों के लिए मददगार साबित होने वाला है. इसका सीधा फायदा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को होगा जिससे ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी. आईएमएफ ने भी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के जीडीपी अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी ये कहते हुए किया है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत के चलते निजी खपत बढ़ सकती है जिसका सीधा फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था को होगा.       

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

आईएमएफ ने बढ़ाया भारत की जीडीपी का अनुमान, 2024-25 में 7 फीसदी रहेगी आर्थिक विकास दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो

वीडियोज

Trump के 50% Tariffs Fail , November में India का Export Blast | Trade Deficit Lowest | Paisa Live
Insurance Companies के लिए बड़ा Game-Changer Bill | India में Foreign Investment का रास्ता साफ
Delhi Pollution: 50% वर्क फ्रॉम होम...बढ़ते पॉल्यूशन पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला | Delhi Pollution
VB–G RAM G Bill: VB–G RAM G आने कैसे मजदूरों को मिलेगा बड़ा फायदा! | New Mgnrega Bill | Congress
Delhi Air Pollution: दिल्ली में फैली जहरीली हवा..AQI 300 पार | Pollution | AQI | Rekha Gupta | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
दरवाजे पर ताला, भाई चुप, मोहल्ले में सन्नाटा... हैदराबाद में सिडनी हमलावर साजिद के घर क्या मिला?
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
सूरत: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर, मची अफरातफरी
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
इधर कांग्रेस ने जारी किया संसद सत्र के लिए व्हिप, उधर जर्मनी पहुंच गए राहुल गांधी, सामने आई तस्वीर, जानें क्या कह रही BJP
IPL Auction 2026: पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
पार्थिव पटेल ने कहा- इस खिलाड़ी पर गुजरात टाइटंस की बहुत पहले से नजर थी, जानिए कौन है वो
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
Dhurandhar की फैन हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'ये हर देशभक्त के लिए लव लेटर है'
मिलेनियल्स पर काम का प्रेशर ज्यादा या Gen Z पर, दबाव हैंडल करने में कौन ज्यादा बेहतर?
मिलेनियल्स पर काम का प्रेशर ज्यादा या Gen Z पर, दबाव हैंडल करने में कौन ज्यादा बेहतर?
आपको भी चलानी है तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन तो कितना पैसा होना जरूरी? जान लें पूरा प्रोसेस
आपको भी चलानी है तेजस जैसी प्राइवेट ट्रेन तो कितना पैसा होना जरूरी? जान लें पूरा प्रोसेस
यह है दुनिया की बेशकीमती वोदका, जानें इसकी क्या है खास बात?
यह है दुनिया की बेशकीमती वोदका, जानें इसकी क्या है खास बात?
Embed widget