एक्सप्लोरर

महीने के एक लाख रुपये... सरकार की ये स्कीम रिटायरमेंट के बाद बना देगी मालामाल! ऐसे करें सेविंग्स

National Pension System: NPS एक रिटायरमेंट स्कीम है. इसमें अगर आप सही प्लानिंग से निवेश करेंगे, तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन अमाउंट मंथली एक लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

National Pension System: रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही इनकम का एकमात्र सहारा होता है. हालांकि, क्वॉलिटी लिविंग के लिए कई बार पेंशन का अमाउंट भी कम पड़ जाता है. ऐसे में समय से पहले इसके लिए सही प्लानिंग करना जरूरी है. अगर आप भी अपने पेंशन अमाउंट को बढ़ाना चाहते हैं, तो सरकार की NPS स्‍कीम आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. इस स्कीम के जरिए आप रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा पेंशन पा सकते हैं. हम आज आपको इस खबर के जरिए सरकार की NPS स्‍कीम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. 

क्या है (नेशनल पेंशन सिस्‍टम) 

भारत सरकार ने 2004 में इस स्कीम की शुरुआत की थी. 2009 के बाद प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया गया. जैसा कि इसके नाम से ही मालूम पड़ता है यह एक पेंशन योजना है, जिसमें आप अपने रिटायरमेंट के लिए सेविंग्स करते हैं. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों के कंट्रीब्यूशन पर टैक्स बेनिफिट और मार्केट बेस्ड रिटर्न शामिल है.

NPS में होते हैं दो तरह के अकाउंट

इस स्कीम में टियर-1 और टियर-2 दो तरह के अकाउंट होते हैं. टियर-1 के तहत अकाउंट खुलवाना जरूरी और आप इसमें जो भी राशि जमा कर रहे हैं उसे समय से पहले यानी कि अपने रिटायरमेंट तक नहीं निकाल सकेंगे. वहीं टियर- 2 अकाउंट को कोई भी टियर-1 अकाउंट होल्डर खोल सकता है. इसमें आप अपनी इच्छा से पैसे जमा करा सकते हैं और जब चाहे उसे निकाल सकते हैं. 

एनपीएस अकाउंट पोर्टेबल होने के चलते इसे देश में कहीं से भी चलाया जा सकता है. रिटायर होने के बाद आप अपना खाता बंद कर डिपॉजिट राशि का 60 फीसदी हिस्सा निकाल सकेंगे, जबकि बचे हुए 40 फीसदी पैसे से एन्‍युटी प्‍लान खरीदना पड़ता है. इसके तहत आप बीमा कंपनी को एकमुश्त पैसा देते हैं और इसके बदले आपको हर महीने पेंशन मिलता है. 

कौन हो सकते हैं NPS में शामिल

NPS स्कीम का लाभ 18 से 60 साल के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है. हालांकि, अगर आपकी उम्र 40 साल है और 60 साल तक आपको हर महीने 1 लाख रुपये पेंशन चाहिए, तो एनपीएस अकाउंट में हर महीने 20 हजार रुपये जमा कराना होगा. आप हर एक साल में अपना निवेश 10 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

तो इस राज्य के लोग हफ्ते में 70 घंटे से अधिक करते हैं काम... पीएम मोदी के इस अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
FIFA 2026: चैंपियन स्पेन की 481 करोड़ की इनाम राशि पर ट्रंप की नजर, अमेरिका वसूलेगा 30% टैक्स, लेकिन क्यों?
चैंपियन स्पेन की 481 करोड़ की इनाम राशि पर ट्रंप की नजर, अमेरिका वसूलेगा 30% टैक्स, लेकिन क्यों?
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट
जोमैटो और स्विगी का दबदबा होगा खत्म? अगले महीने फूड डिलीवरी में एंट्री करेगा फ्लिपकार्ट

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget