एक्सप्लोरर

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से इंडिया इंक खुश, जमकर आईं बधाइयां

India Inc: मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और कुमार मंगलम बिड़ला कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में मौजूद थे. इसके अलावा कई बड़े बिजनेसमैन और कारोबारी संस्थाओं ने भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे हैं.

India Inc: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. वह जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार इस पद पर बैठने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. रविवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ. इसमें देश-विदेश के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर भारतीय कारोबार जगत से भी बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद थीं. इसके अलावा कई बिजनेसमैन और कारोबारी संस्थाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजे. इंडिया इंक ने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई.

फिक्की और एसोचेम ने आर्थिक और सामाजिक सुधारों की उम्मीद जताई 

फिक्की के प्रेसिडेंट अनीश शाह ने कहा कि हम आर्थिक और सामाजिक सुधार की नीतियों को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं. साथ ही उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे. एसोचेम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि भारतीय कारोबार जगत नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से प्रसन्न है. हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्तियों के समकक्ष खड़ा कर देंगे.

मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और कुमार मंगलम बिड़ला हुए शामिल 

अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पिछले 10 साल में देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व तरक्की की है. हमें उम्मीद है कि आगे भी हम विकसित भारत की दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहेंगे. उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके बेटे अनंत अंबानी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे. उनके साथ गौतम अडानी (Gautam Adani) और कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) भी वहां मौजूद थे. 

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर भेजा बधाई संदेश 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि आपको तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. उम्मीद करता हूं आपके तीसरे कार्यकाल में देश और ज्यादा विकसित एवं समृद्ध बने. पीडब्लूसी चेयरमैन संजीव कृष्ण ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है. 

ये भी पढ़ें 

Pakistan Income Tax: पाकिस्तान में 45 फीसदी इनकम टैक्स को लेकर IMF से भिड़ंत, खत्म हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget