एक्सप्लोरर

आधे घंटे में पहुंचेंगे कपड़े-एसेसरीज और कई प्रोडक्ट्स, इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने शुरू की 30 मिनट डिलिवरी सर्विस

ग्राहकों को वेरो मोडा, मैंगो, टॉमी हिलफिगर, लेवी, ओनली, ओलाप्लेक्स, डायसन, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, कैसो, मोकोबारा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन और एस्टी लॉडर सहित कई ग्लोबल ब्रांडों तक पहुंच मिलेगी.

Myntra M-Now Service: आमतौर पर कपड़े और अन्य एसेसरीज ऑनलाइन मंगाने पर आपको 2 दिन कम से कम इंतजार करना पड़ता है. अब एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने ऐसा इंतजाम किया है कि केवल आधे घंटे के अंदर आपके कपड़े या ऐसेसरीज मिल जाएंगे. फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मिंत्रा ने आज अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस एम-नाऊ की शुरुआत कर दी है. 

30 मिनट से भी कम समय में ग्लोबल और घरेलू ब्रांड्स पहुंचेंगे घर तक

इसके साथ ही मिंत्रा ने 30 मिनट में डिलीवरी का वादा किया है और कंपनी ने एक बयान में कहा कि एम-नाऊ 30 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांडों को ग्राहकों तक पहुंचाएगा. एम-नाऊ को ग्राहकों को सुविधा और चयन दोनों का ऑप्शन देने के लिए तैयार किया गया है. ग्राहकों को एम-नाऊ पर वेरो मोडा, मैंगो, टॉमी हिलफिगर, लेवी, ओनली, ओलाप्लेक्स, डायसन, अरमानी एक्सचेंज, फॉसिल, कैसो, मोकोबारा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन और एस्टी लॉडर सहित कई ग्लोबल ब्रांडों तक पहुंच मिलेगी.

कहां-कहां शुरू हुई एम-नाऊ की सर्विसेज

इस समय एम-नाऊ बेंगलुरु में ऑपरेशनल हो गई है और आगे चलकर जल्द ही और शहरों में भी इसकी क्विक कॉमर्स सर्विस के लागू होने का रास्ता जल्द ही साफ होने वाला है. एम-नाऊ आने वाले महीनों में देश भर के महानगरों और अन्य शहरों में विस्तार करने के लिए तैयार है. इससे मिंत्रा 'क्विक कॉमर्स' में एंट्री करने वाले पहले फैशन और लाइफस्टाइल बेस्ड ब्रांडों में से एक बन गया है.

मिंत्रा की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ने क्या कहा

मिंत्रा की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नंदिता सिन्हा के मुताबिक फैशन एक बेहद महत्वाकांक्षी कैटेगरी है और इसमें कई तरह के चुनाव करने होते हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम कस्टमर की जिंदगी से इस दुविधा को दूर करना चाहते थे. उन्होंने क्विक कॉमर्स की स्पीड और प्रोडक्ट्स की विविधता पर ध्यान देने की बात कही जिसके जरिए क्विक कॉमर्स का फायदा कपड़ों की कैटेगरी तक भी पहुंच सकेगा और कस्टमर्स को आसानी होगी.

ये भी पढ़ें

RBI MPC: रिजर्व बैंक इस मौद्रिक नीति में क्या करेगा, नोमुरा का अनुमान जो सबको करेगा हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget