एक्सप्लोरर

Freedom SIP: क्या है फ्रीडम एसआईपी और यह नॉर्मल एसआईपी से किस तरह अलग है? यहां विस्तार से जानिए

What is Freedom SIP: फ्रीडम एसआईपी में इन्वेस्टर को एसआईपी की अवधि के बाद रिटर्न पाने में आजादी मिलती है. इसी कारण स्कीम को फ्रीडम एसआईपी नाम दिया गया है...

एसआईपी के बारे में तो आपने खूब सुना और पढ़ा होगा. आप यह भी जानते होंगे कि लंबी अवधि के लक्ष्यों को हासिल करने में और लंबे समय में करोड़ों का फंड जमा करने में एसआईपी किस तरह मददगार है. आज हम आपको एसआईपी से जुड़ी एक नई और शानदार बात बताने जा रहे हैं. यह पारंपरिक एसआईपी को और फायदेमंद और लचीला बना देता है.

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल की स्कीम

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने हाल ही में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसे नाम दिया गया है आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल फ्रीडम एसआईपी (ICICI Prudential Freedom sip). लॉन्च होने के बाद इस प्रोडक्ट की खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि यह फ्रीडम एसआईपी वाकई में चीज क्या है और इस एसआईपी में फ्रीडम के क्या मायने हैं?

एसडब्ल्यूपी का एडिशनल फीचर

फ्रीडम एसआईपी को बेसिकली इस तरह से समझ सकते हैं कि इसमें एसआईपी के साथ एसडब्ल्यूपी का एडिशनल फीचर मिलता है. एसआईपी मने सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और एसडब्ल्यूपी मने सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान. मतलब इसमें आप जिस तरह से सिस्टेमैटिकली इन्वेस्ट करते हैं यानी हर महीने एक तय रकम डालते हैं, फ्रीडम एसआईपी में उसी तरह से हर महीने तय रकम मिलना सुनिश्चित किया जाता है.

पहला स्टेप नॉर्मल एसआईपी

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल फ्रीडम एसआईपी के तीन स्टेप हैं. सबसे पहला स्टेप एसआईपी. इसमें आप आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल की विभिन्न स्कीम में से किसी को चुन सकते हैं, जिन्हें सोर्स स्कीम कहा जाता है. आप उसमें अपनी सुविधा और लक्ष्य के हिसाब से 8 साल, 10 साल, 12 सालया 15 साल तक एसआईपी करते रहते हैं.

दूसरे स्टेप में बदलता है प्लान

उसके बाद दूसरा स्टेप आता है स्विच का. उसमें आप पहला स्टेप पूरा होने के बाद स्कीम को बदलते हैं. सोर्स स्कीम में एसआईपी का टेन्योर पूरा होने के बाद आप दूसरे स्कीम में स्विच करते हैं, जिसे टारगेट स्कीम कहा जाता है. फिलहाल टारगेट स्कीम के 4 विकल्प ICICI Prudential Asset Allocator Fund (FoF), ICICI Prudential Balanced Advantage Fund, ICICI Prudential Equity & Debt Fund और ICICI Prudential Multi-Asset Fund उपलब्ध हैं.

इस तरह से विड्रॉल की सुविधा

अब तीसरा स्टेप है विड्रॉल का. सोर्स स्कीम से टारगेट स्कीम में ट्रांसफर करते ही Systematic Withdrawal Plan एक्टिवेट हो जाता है. इसमें आप 8, 10, 12 या 15 साल का एसडब्ल्यूपी चुनते हैं. अगर आप 8 साल का एसडब्ल्यूपी चुनते हैं तो आपको हर महीने उतनी ही रकम मिलती है, जितने की आप एसआईपी कर रहे थे. वहीं 10 साल में डेढ़ गुना, 12 साल में दो गुना और 15 साल में 3 गुना रिटर्न मिलता है.

कम शब्दों में ऐसे समझें

संक्षेप में कहें तो फ्रीडम एसआईपी दरअसल कमाई/नौकरी की उम्र में मौजूदा जरूरतों को पूरा करते हुए बाद की उम्र के लिए हर महीने की इनकम सुनिश्चित करने की सुविधा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में प्रोजेक्ट को फंड कर रहे हैं बैंक, आरबीआई बुलेटिन में सामने आई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget