एक्सप्लोरर

Digital Gold : इस दीपावली डिजिटल गोल्ड में करिए निवेश, म्यूचुअल फंड, गोल्ड बॉन्ड या ईटीएफ में से क्या रहेगा बेहतर विकल्प 

Buy digital gold : डिजिटल गोल्ड को फिजिकल गोल्ड से बेहतर निवेश विकल्प माना जाता है आइए समझने की कोशिश करते हैं डिजिटल गोल्ड के किस ऑप्शन में आपको क्या मिल सकता है

Diwali 2023: इस दीपावाली अगर आप सोना खरीदने की चाहत रखते हैं तो डिजिटल गोल्ड भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. डिजिटल गोल्ड ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. इसे निवेशकों का भरोसा भी प्राप्त हुआ है. डिजिटल गोल्ड के रूप में आपके पास गोल्ड म्यूच्यूअल फंड्स, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स और सॉवराइन गोल्ड बांड्स जैसे विकल्प मिलते हैं. आइए समझते हैं कि इनमें से क्या आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 

सोना घर में रखने के नुकसान 

सोना खरीदकर घर में रखने से आप भावनात्मक रूप से प्रसन्न हो सकते हैं. लेकिन चोरी, खो जाना या टूट जाने जैसे खतरे बने रहते हैं. साथ ही यदि इसे लॉकर में रखा जाए तो अतिरिक्त शुल्क भी भरना पड़ता है. हालांकि, बाजार में ऐसे कई सुरक्षित विकल्प हैं, जिनके जरिए आप न सिर्फ सोना खरीद भी सकते हैं बल्कि इन सब जोखिमों से दूर भी रह सकते हैं.  

सिक्के या गोल्ड बार से कम मूल्य होता है आभूषण का

निवेशक के तौर पर हमें समझना होगा कि रीसेल के समय गोल्ड बार और सिक्कों का मूल्य आभूषण से बेहतर मिलता है. आभूषण बेचते समय आपको बाजार रेट से भी कम मूल्य मिलता है. मगर डिजिटल गोल्ड में निवेश कर आप निश्चिंत हो सकते हैं कि रीसेल के दौरान इसका बाजार मूल्य ही मिलेगा.  

गोल्ड ईटीएफ

गोल्ड ईटीएफ स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड करते हैं और फिजिकल गोल्ड एवं फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स में निवेश करते हैं. यह निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने की अनुमति देता है. ईटीएफ को पोर्टफोलियो में शामिल कर आप अपने निवेश को मजबूत रख सकते हैं और बाजार की अस्थिरता से भी खुद को सुरक्षा दे सकते हैं. साथ ही इसमें आपको ज्यादा पैसा लगाने की भी जरुरत नहीं होती है. आप सिर्फ  एक ग्राम सोने से भी निवेश शुरू कर सकते हैं.

गोल्ड म्यूच्यूअल फंड 

गोल्ड म्यूचुअल फंड ऐसे स्कीम में पैसा निवेश करता है, जो गोल्ड ईटीएफ खरीदते हैं. आप गोल्ड म्यूचुअल फंड के माध्यम से माइनिंग स्टॉक, गोल्ड ईटीएफ और बुलियन जैसे सोने से संबंधित एसेट के पोर्टफोलियो में शेयर खरीद सकते हैं. इससे न केवल आपके पोर्टफोलियो में विविधता आएगी बल्कि वह काफी सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न देने वाला भी बन जाएगा. म्यूचुअल फंड की मदद से गोल्ड में सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट ज्यादा आसान है. आप यहां मात्र 500 रूपये से भी शुरू कर सकते हैं.   

सॉवराइन गोल्ड बांड्स

गोल्ड बांड्स (SGB) को गोल्ड ईटीएफ से बेहतर माना जाता है. यहां आपको ईटीएफ से सालाना 2.5 फीसद ज्यादा ब्याज दर मिल जाती है. गोल्ड बांड्स के तहत निवेशक कागज पर गोल्ड खरीद सकते हैं. एसजीबी को बैंक या पोस्ट ऑफिस से भी लिया जा सकता है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी ये गोल्ड बांड्स सुरक्षित एवं भरोसेमंद होते हैं. यदि आप आठ वर्ष तक इनको रखते हैं तो आपकी आय टैक्स फ्री हो जाती है. 

कहां से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड 

पेटीएम, फोनपे, गूगल पे और कई अन्य प्लेटफॉर्म सहित कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं. आप इसे स्टॉकब्रोकर और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Dhanteras 2023: आखिर क्या वजह है कि हर कोई धनतेरस पर खरीदना चाहता है सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget