एक्सप्लोरर

Dhanteras 2023: आखिर क्या वजह है कि हर कोई धनतेरस पर खरीदना चाहता है सोना

Dhanteras 2023 Gold Shopping: इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को है. इस शुभ दिन सोना-चांदी खरीदने से घर में धन-धान्य, अच्छा भाग्य और समृद्धि आती है. समझने की कोशिश करते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हैं.

Dhanteras 2023 Gold Shopping: दीपावली का त्यौहार नजदीक आ चुका है. हिन्दुओं के लिए यह सबसे बड़ा त्यौहार है. घरों-दुकानों की साफ-सफाई से लेकर, नए कपड़े, दिए और पटाखे इस त्यौहार पर पूरे देश को जगमग कर देते हैं. दीपावली से पहले आती है धनत्रयोदशी. इसे बोलचाल की भाषा में धनतेरस भी कहते हैं. 

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन धनत्रयोदशी या धनतेरस होती है. इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन करोड़ों लोग सोना या चांदी खरीदकर घर लाएंगे और पूजन करेंगे. इस साल 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा. इस दिन सोना खरीदने का शुभ समय दोपहर 12.35 बजे से 01.57 बजे तक रहेगा.  

समुद्र मंथन से इसी दिन प्रकट हुईं थीं मां लक्ष्मी 

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धन संपदा की देवी मां लक्ष्मी धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुईं थीं. इसीलिए ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना-चांदी घर लाने में मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में सुख-शांति आएगी. 

गोल्ड एक अच्छा निवेश और समाज में दिलाता है सम्मान  

भारतीय समाज में सोना खरीदना हमेशा से ही एक अच्छा विकल्प माना जाता है. इसे सुख, समृद्धि, शुद्धता और सम्मान के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है. धनतेरस पर सोने के आभूषण या सिक्के खरीदकर भारतीय न सिर्फ निवेश करते हैं बल्कि मान्यताओं के अनुसार अच्छा भाग्य भी घर लाते हैं. कभी बुरा समय आने पर सोना आपको तत्काल अच्छी रकम दिला सकता है. यही वजह है कि इसे अच्छी संपत्ति के तौर पर भी देखा जाता है.  

सांस्कृतिक एवं सामाजिक मान्यता  

भारतीय समाज में धनतेरस को बहुत महत्त्व दिया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहेंगी. कई परिवार इस दिन सोना-चांदी खरीदकर अपनी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का पालन भी करते हैं.  

आकर्षक डिजायन भी होती हैं उपलब्ध  

धनतेरस के लिए कंपनियां भी विशेष तैयारी करती हैं और बाजार में एक से बढ़कर डिजायन के आभूषण लाती हैं. इसलिए धनतेरस पर आप खूबसूरत, फैशनेबल और सस्ती ज्वेलरी खरीद सकते हैं क्योंकि इन दिनों ज्वेलर्स भी कई आकर्षक ऑफर देते हैं. 

गिफ्ट देने का भी सही मौका 

धनतेरस पर आप अपने प्रियजनों को सोना-चांदी से बने आभूषण देकर उनके चेहरे पर खुशी ला सकते हैं. गोल्ड का भारतीय परिवारों में बहुत भावनात्मक मूल्य है. जब आप किसी को कोई आभूषण देते हैं तो हर बार उसे पहनते समय वह आपको याद करता है और वह आभूषण कई पीढ़ियों तक इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें 

Diwali offers: सरकारी बैंकों ने फेस्टिव सीजन में खोला पिटारा, होम और कार लोन पर मिल रहे शानदार ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget