एक्सप्लोरर

New Vande Bharat Train: इस दिन देश को मिलेगा एक और वंदे भारत का तोहफा! मुंबई से गोवा के बीच सफर होगा आसान

Mumbai Goa Vande Bharat: मुंबई और गोवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी.

Mumbai Goa Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे देश के हर हिस्से में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत करने की कोशिश कर रही है. कई राज्यों को इस ट्रेन का तोहफा मिल चुका है और जल्द ही गोवा में भी वंदे भारत रफ्तार भरेगी. मुंबई के CSMT से चलकर वंदे भारत गोवा के मडगांव के बीच दौड़ेगी. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई-गोवा वंदे भारत का उद्घाटन 3 जून, 2023 को होगा. इसके बाद 4 जून से यह रेगुलर रूप से संचालित की जाएगी.

ट्रेन में होंगे कितनी कोच

गौरतलब है कि मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन में कुल 8 या 16 में कितने कोच होंगे इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है. रेलवे इस बात पर जल्द ही निर्णय ले सकता है. सेंट्रल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस रूट पर वंदे भारत की शुरुआत होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा के कुल समय में 45 मिनट की कटौती हो जाएगी. इस रूट पर तेजस एक्सप्रेस भी चलती है. ऐसे में तेजस के मुकाबले वंदे भारत 45 मिनट पहले यात्रियों को गोवा पहुंचा देगी.

रूट और किराये के बारे में जानें

ध्यान देने वाली बात ये है कि रेलवे ने मुंबई गोवा के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन के रूट और किराए के बारे में जानकारी नहीं दी है. रेलवे जल्द ही इस बारे में जानकारी को सार्वजनिक कर सकता है.

साल 2019 में शुरू हुई थी वंदे भारत

मुंबई-गोवा रूट पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के बाद यह ट्रेन कुल 19 रूटों में संचालित की जाएगी. सबसे पहले 17 फरवरी, 2019 को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वाराणसी के बीच इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का अनावरण किया था. यह 100 फीसदी भारतीय तकनीक से बनी ट्रेन है. वहीं सोमवार को पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को तोहफा देते हुए गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 410 किलोमीटर के सफर को केवल 5.30 घंटे में पूरा कर लेगी. पहले इस रूट पर दोनों शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों को सफर पूरा करने में कुल 6 घंटे से अधिक का समय लगता था.

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! बढ़ेगी पैसेंजर्स सुरक्षा, मिलेगा 5 लाख रुपये तक का बीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
Blinkit से लेकर Zepto तक, आपको 10 मिनट में डिलीवरी करने वालों की खुल रही पोल
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget