एक्सप्लोरर

मैनहट्टन से भी महंगी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स की ऑफिस बिल्डिंग, कीमतें उड़ा देगी होश

Mumbai Building Costly then Manhattan: मैनहट्टन का 778 हजार वर्गफुट का ये ऑफिस 150 मिलियन डॉलर पर बेचा जा रहा है, जबकि साल 2014 में ये ही ऑफिस स्पेस 500 मिलियन डॉलर पर बेचा गया था.

Bandra Kurla Complex Building: क्या आप जानते हैं कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में ऐसी ऑफिस बिल्डिंग्स हैं जिनकी कीमतें मैनहट्टन से भी ज्यादा हैं. मैनहट्टन अमेरिका के रियलटी बाजार का वो एरिया है जो दुनिया की सबसे महंगी बिल्डिंग्स के लिए भी मशहूर है. हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक के डायरेक्टर और फाउंडर उदय कोटक ने इस बारे में एक ट्वीट के जरिए चर्चा को हवा दे दी है. कोविडकाल के दौरान कमर्शियल बिल्डिंग्स के लिए मांग काफी कम हो गई थी जिसका असर अमेरिका के रियलटी सेक्टर की डिमांड पर देखा जा रहा है. 

मैनहट्टन से भी महंगे ऑफिस मुंबई के बीकेसी में हैं

भारत में हालांकि कोविडकाल के बाद से जमीन और रिहायशी मकानों के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर चढ़ रहे हैं. मुंबई में हो रही लगातार महंगी जमीन की डील्स इसका सबूत हैं और इसी कड़ी में अब सामने आया है कि यहां मैनहट्टन से भी महंगे ऑफिस स्पेस के सौदे हुए हैं.

उदय कोटक ने किस बात पर किया पोस्ट

उदय कोटक ने हाल ही में X पर एक पोस्ट के जरिए अपनी हैरानी प्रदर्शित की जब उन्होंने देखा कि न्यूयॉर्क में एक बिल्डिंग अपने पहले के सोल्ड प्राइस से करीब 70 फीसदी डिस्काउंट पर यानी कम कीमत पर बेची जा रही है. दरअसल निलेश शाह जो एक दिग्गज इंवेस्टर हैं, उन्होंने भी X पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें बताया गया था कि न्यूयॉर्क की कमर्शियल बिल्डिंग को इस समय 150 मिलियन डॉलर पर बेचने के लिए कोशिश की जा रही है जबकि पहले इस कमर्शियल स्पेस के लिए करीब 500 अमेरिकी डॉलर की मांग की गई थी.

उदय कोटक ने इसी पोस्ट पर कमेंट किया और बताया कि न्यूयॉर्क की बिल्डिंग जिसे 16,000 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है, ये मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स की कुछ बिल्डिंग से सस्ती है. उन्होंने साफ कहा कि ये दाम तो मुंबई के बीकेसी में बेची जा रही कुछ बिल्डिंग्स के दाम से आधे रेट हैं और इसी बात पर उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित कर लिया. 

मैनहट्टन के ऑफिस का रेट जानें

778 हजार वर्गफुट का ये ऑफिस 150 मिलियन डॉलर पर बेचा जा रहा है, जबकि साल 2014 में ये ही ऑफिस स्पेस 500 मिलियन डॉलर पर बेचा गया था.  इसी के आधार पर दिग्गज इंवेस्टर नीलेश शाह ने कहा कि यहां तक की न्यूयॉर्क की प्राइम रियल एस्टेट ऑफिस बिल्डिंग्स के दाम में बेतहाशा गिरावट आ चुकी है. 

बीकेसी में क्या हैं प्रॉपर्टी रेट्स 

बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में देखा जाए तो रेंटल रेट्स 225 रुपये प्रति वर्ग फुट से 340 रुपये प्रति वर्ग फुट (हर महीने) के बीच में रहते हैं.जबकि कैपिटल वैल्यू की बात की जाए तो ये 35,000 से 60,000 रुपये प्रति वर्ग फुट के बीच की होती हैं. कुशमैन एंड वेकफील्ड के जरिए शेयर किए गए डेटा के मुताबिक मैनहट्टन में ग्रॉस रेंटल 70 डॉलर प्रति वर्ग फुट के बीच का होता है. कोविड महामारी के बाद से ऊंची ब्याज दरों और बढ़ते खाली ऑफिस स्पेस के कारण अमेरिका में कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 72500 के नीचे फिसला, निफ्टी 100 अंक टूटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget