एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरावट पर खुला, सेंसेक्स 72500 के नीचे फिसला, निफ्टी 100 अंक टूटा

Stock Market Opening: आज बाजार में बीएसई का सेंसेक्स 285.48 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 72,462 के लेवल पर खुला है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की आज शुरुआत गिरावट के साथ हुई है और सेंसेक्स 72500 के अहम लेवल से नीचे जा गिरा है. मेटल शेयरों और पीएसयू बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

कैसी रही बाजार की शुरुआत

आज बाजार में बीएसई का सेंसेक्स 285.48 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 72,462 के लेवल पर खुला है और एनएसई का निफ्टी 109.25 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 21,946 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

प्री-ओपनिंग में कैसी रही बाजार की चाल

आज बाजार की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स 116.07 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 72632 के लेवल पर था. निफ्टी 75.35 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 21980 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. 

एनएसई पर शेयरों का क्या है हाल

एनएसई के निफ्टी के 50 में से 11 शेयर ही केवल तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और 39 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी के टॉप गेनर्स में अडानी एंटरप्राइजेज 1.28 फीसदी और यूपीएल 0.68 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. बजाज ऑटो 0.54 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.42 फीसदी और हिंडाल्को 0.32 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से केवल 5 शेयरों में ही तेजी देखी जा रही है जबकि 25 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 1.54 फीसदी ऊपर है और बजाज फाइनेंस 0.37 फीसदी चढ़ा है. जेएसडब्ल्यू स्टील 0.29 फीसदी मजबूत है. भारती एयरटेल 0.19 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 0.08 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

बैंक निफ्टी की तस्वीर क्या है?

बैंक निफ्टी की तस्वीर देखें तो ये भी लाल निशान में ही दिख रहा है. बैंक निफ्टी 52.40 अंक फिसलकर 46,523 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी के कुल 12 शेयरों मेंं से 7 तेजी पर जबकि 5 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Azim Premji: मिलिए अजीम प्रेमजी के बेटे रिशद से, जानिए क्यों ले रहे आधी सैलरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी RBI को मंजूरी
Share Market: 5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
5 दिनों तक गिरने के बाद सोमवार को आई शेयर बाजार में तेजी, जानें क्या हैं कारण?
Currency News: बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
बंद हो जाएगा 20 रुपये का पुराना नोट? पीएम के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी प्रतिक्रिया
Bank Of Baroda: BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?
BOB डाटा लीक मामले का ग्राहकों पर पड़ेगा असर, बैंक ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget