एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: गुरुवार को रखें इन शेयर्स पर नजर, दिखा सकते हैं तेजी

Share Market: बुधवार को बाजार में शुरुआत में उतार-चढ़ा रहा. हालांकि, बाद में इसमें तेजी आयी और अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 367.22 अंक यानी 0.61 प्रतिशत मजबूत होकर 60,223.15 अंक पर बंद हुआ.

Multibagger stocks: शेयर बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स ने बुधवार को 367 अंक मजबूत होकर 60,000 अंक के स्तर को फिर हासिल कर लिया. बैंक और वित्तीय शेयरों में तेजी ने आईटी शेयरों में मुनाफावसूली के प्रभाव को सीमित किया. कारोबारियों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली जारी रहने से तेजी को समर्थन मिला.

बाजार में शुरुआत में उतार-चढ़ा रहा. हालांकि, बाद में इसमें तेजी आयी और अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 367.22 अंक यानी 0.61 प्रतिशत मजबूत होकर 60,223.15 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले, सूचकांक 17 नवंबर, 2021 को 60,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,925.25 अंक पर बंद हुआ. हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरुवार (6 जनवरी, 2022) को किन स्टॉक पर नजर रखनी है:-

HFCL: इस शेयर ने बुधवार को इंट्राडे आधार पर 13 फीसदी तक की बढ़त के साथ निवेशकों और व्यापारियों की आंखें चमका दी हैं. कारोबार में सुधार की वजह से यह उछाल आया है. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित एनालिटिक्स के साथ अपने नेटवर्क को शक्ति प्रदान कर रहा है. इसने ApreComm के साथ भागीदारी की है, जो कि AI-संचालित वाई-फाई प्रौद्योगिकी प्रदाता है. इस खबर ने वास्तव में शेयरधारकों और एआई प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को उत्साहित किया है.

AU Small Finance Bank: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में बुधवार के कारोबारी सत्र में 6.88 फीसदी का उछाल आया है. पिछले 5 दिनों में शेयर में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. पिछले तीन कारोबारी सत्रों में, स्टॉक ने ट्रैक्शन प्राप्त किया है और सकारात्मक आरएसआई के साथ एक एमएसीडी क्रॉसओवर भी दिया है. गुरुवार के कारोबारी सत्र के लिए इस शेयर पर नजर रखें.

बैंकिंग स्टॉक:  सेक्टोरल मोर्चे पर, बीएसई बैंकेक्स बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स और अन्य सेक्टोरल इंडेक्स को पछाड़कर 2.43 फीसदी की बढ़त के साथ ध्यान आकर्षित किया. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बंधन बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक सूचकांक को उठाने वाले शीर्ष शेयरों में रहे.

अपर सर्किट स्टॉक्स: श्री रेणुका शुगर्स और बजाज हिंदुस्तान शुगर्स के शेयर बुधवार को अपर सर्किट में जम गए और गुरुवार को फोकस में रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 

PPF Account for Children: बच्चों के लिए खुलवा सकते हैं पीपीएफ खाता, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Home Loan Tips: होम लोन की EMI देना हो रहा है मुश्किल, ये टिप्स कम करेंगी कर्ज का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget