एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: 'बिग बुल' राकेश झुनझुनवाला ने इस स्टॉक में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, क्या आपके पास है?

Multibagger Stock Tips: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के माध्यम से टाटा कम्युनिकेशंस में निवेश किया है.

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: जुलाई से सितंबर 2021 की तिमाही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) और टाइटन (Titan) कंपनी से शानदार रिटर्न मिलने के बाद, ऐसा लगता है कि बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अपने अन्य टाटा स्टॉक - टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communications) को लेकर काफी उत्साहित हो  गए हैं.

राकेश झुनझुनवाला ने अपनी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के माध्यम से टाटा कम्युनिकेशंस में निवेश किया है. जुलाई से सितंबर 2021 तिमाही के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, टाटा समूह (Tata group) की इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) की हिस्सेदारी 1.04 फीसदी से बढ़कर 1.08 फीसदी हो गई है.

राकेश झुनझुनवाला की कंपनी में हिस्सेदारी
Q2FY22 के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार,  रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 30,75,687 शेयर है, जो कंपनी की कुल जारी चुकता पूंजी का 1.08 प्रतिशत है.

जून 2021 की तिमाही में रेखा झुनझुनवाला के पास टाटा कम्युनिकेशंस में 29,50,687 शेयर या 1.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. जुलाई से सितंबर 2021 की तिमाही में बिग बुल ने टाटा कम्युनिकेशंस के 1.25 लाख शेयर खरीदे.

टाटा कम्युनिकेशंस की शेयर प्राइस हिस्ट्री
पिछले एक हफ्ते में मुनाफावसूली की वजह से टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर बिकवाली के दबाव में थे. पिछले एक महीने से टाटा का शेयर इस अवधि में करीब 3.5 फीसदी प्रतिफल दे रहा है.

हालांकि, पिछले 6 महीनों में, स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 30 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर की कीमत लगभग 65 फीसदी बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: एक साल में 1 लाख रुपये बन गए 42 लाख रुपये, इस स्टॉक ने किया ये कमाल

IMPS Transaction Limit: आरबीआई ने IMPS ट्रांजैक्शन की लिमिट में की बढ़ोतरी, 5 लाख तक कर सकेंगे लेनदेन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
महाराष्ट्र में दूध 2 रुपए महंगा, जानिए भैंस और गाय के मिल्क की ताजा कीमत
14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
LPG Rate Today: 14 किलो और 19 किलो का गैस सिलेंडर कितने में मिलेगा? जानें आज क्या है एलपीजी का दाम
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
11 अगस्त को कितने में मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget