एक्सप्लोरर

Multibagger Stock Tips: 5 वर्षों में 900 फीसदी रिटर्न, क्या आपके पास है ये मल्टीबैगर स्टॉक?

Share Market News: यह स्टॉक 21 दिसंबर 2016 को 152 रुपये पर बंद हुआ था,   मंगलवार (21 दिसंबर, 2021) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बढ़कर 1,524 रुपये हो गया.

Multibagger Stock: एचईजी लिमिटेड (HEG Ltd) के स्टॉक ने पिछले पांच वर्षों में 900 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है. ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता का स्टॉक, जो 21 दिसंबर 2016 को 152 रुपये पर बंद हुआ था,  मंगलवार (21 दिसंबर, 2021) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बढ़कर 1,524 रुपये हो गया. पांच साल पहले एचईजी स्टॉक में निवेश की गई एक लाख रुपये की राशि आज 10.02 लाख रुपये हो जाती. इसकी तुलना में इस दौरान सेंसेक्स 114 फीसदी चढ़ा है.

इस साल 5 अक्टूबर को यह मिड-कैप शेयर 2,626 रुपये के साथ 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, तब से मुनाफावसूली के कारण इसमें 42% की गिरावट आई है. 21 दिसंबर, 2020 को स्टॉक ने अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 805.90 रुपये को छू लिया.

बीएसई पर आज शेयर 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 1,524 रुपये पर कारोबार कर रहा था. फर्म का मार्केट कैप 6,021 करोड़ रुपये था. इस साल की शुरुआत से एचईजी शेयर 64.14 फीसदी चढ़ा है और एक साल में 78 फीसदी चढ़ गया है. हालांकि, एक महीने में शेयर में 25.89% की गिरावट आई है.

शेयर मंगलवार को 2.07 फीसदी की तेजी के साथ 1,574 रुपये पर खुला. इसने बीएसई पर 2.46% की बढ़त के साथ 1580.05 रुपये के उच्च स्तर को छुआ. एचईजी लिमिटेड का शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की मूविंग एवरेज से कम है.

एचईजी लिमिटेड भारत में एक अग्रणी ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड निर्माता है. ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड का उपयोग इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस मार्ग के माध्यम से स्टील बनाने में किया जाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget