एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: 10 साल में 6000% रिटर्न, टाटा के इस स्टॉक ने 10 हजार रुपये को बनाया 6 लाख

Best Multibagger Stock: टाटा समूह का यह शेयर मल्टीबैगर की लिस्ट में काफी प्रमुखता से गिना जाता है. इसने लगातार अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल बनाया है...

Multibagger Stock List 2023: शेयर बाजार (Share Market) में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने अपने इन्वेस्टर्स को अमीर बनाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पिछले 10 सालों के दौरान अपने खरीदारों को बेमिसाल रिटर्न दिया है. मजेदार है कि यह शेयर टाटा समूह का है.

ये काम करती है टाटा की कंपनी

हम बात कर रहे हैं Tata Elxsi के शेयरों की. यह कंपनी कई इंडस्ट्री को डिजाइन व टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है. इसे कई बार टाटा समूह का अगला टाइटन कह दिया जाता है. इसके ग्राहकों में ऑटोमोटिव, मीडिया, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्टेशन जैसे सेक्टर की कई नामी कंपनियां शामिल हैं.

इस तरह से कंपनी ने दिया है रिटर्न

इस कंपनी के शेयर का भाव (Tata Elxsi Share Price) पिछले 10 सालों में 5,879 फीसदी चढ़ा है. इसका मतलब हुआ कि अगर कोई इन्वेस्टर आज से 10 साल पहले टाटा के इस शेयर में सिर्फ 10 हजार रुपये लगाता तो आज उसकी होल्डिंग की वैल्यू बढ़कर 6 लाख रुपये हो गई होती. इसका शेयर पिछले पांच साल में 513 फीसदी और पिछले 3 साल में 907 फीसदी ऊपर गया है.

रिटेल इन्वेस्टर्स का पसंदीदा शेयर

कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न (Tata Elxsi Shareholding Pattern) की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी पब्लिक है. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, टाटा एलक्सी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 56.08 फीसदी है. इसके बाद 43.92 फीसदी हिस्सेदारी के साथ प्रवर्तकों का नंबर आता है. इसमें म्यूचुअल फंड्स के पास महज 1.85 फीसदी शेयर हैं. यह कंपनी रिटेल इन्वेस्टर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कंपनी के 32 फीसदी शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के पास हैं.

अभी इतना है एक शेयर का भाव

अभी यह कंपनी बीएसई 100 (BSE 100) का हिस्सा है. इसका मतलब हुआ कि यह बीएसई पर लिस्टेड 100 सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण (Tata Elxsi MCap) 48,678.07 करोड़ रुपये है. शुक्रवार 9 जून को बीएसई पर इसका शेयर 0.38 फीसदी गिरकर 7,816.45 रुपये पर बंद हुआ था. इसका 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 10,760.40 रुपये है, जबकि 52 सप्ताह का निचला स्तर 5,708.10 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: मुख्य आर्थिक सलाहकार को यकीन, 7.2 फीसदी से भी ज्यादा रह सकती है वृद्धि दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
3 करोड़ की नौकरी छोड़ किराना स्टोर चला रहा IIT गोल्ड मेडलिस्ट, कारण सुन विवेक को सलाम करेंगे आप
Bhutan E20 News: क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
क्या भूटान ने ठुकराया भारत का E20 पेट्रोल? सरकार के बयान ने कर दिया सबकुछ साफ, जानें क्या कहा
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
LPG पर बड़ी खबर, सरकार ने LNG सप्लाई पर लगा बैन हटाया, होर्मुज से भारत में दौड़ेगी गैस
Gold- Silver Price Today: सोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी महंगी, खरीदने से पहले जान लें 18K, 22K गोल्ड और सिल्वर का भाव
Gold- Silver Price Today: सोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, चांदी भी महंगी, खरीदने से पहले जान लें 18K, 22K गोल्ड और सिल्वर का भाव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget