एक्सप्लोरर

Multibagger stock: इस मल्टीबैगर शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल, सिर्फ एक साल में दिया 2000% रिटर्न, ₹33.75 से बढ़कर हुआ ₹721.65

Multibagger stock tips: एक्सप्रो इंडिया (Xpro India) के शेयर्स से निवेशकों को बंपर फायदा हुआ है. यह पॉलिमर प्रोसेसिंग कंपनी का स्टॉक है.

Multibagger stock: इस साल कई मल्टीबैगर शेयर्स (Multibagger stock 2021) ने निवेशकों को मालामाल बनाया है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने अपने निवेशकों को एक साल में 2000 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस शेयर का नाम एक्सप्रो इंडिया (Xpro India) है. Xpro India के शेयर्स से निवेशकों को बंपर फायदा हुआ है. यह पॉलिमर प्रोसेसिंग कंपनी का स्टॉक है. ये शेयर 33.75 रुपये से बढ़कर 721.65 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है. 

एक्सपर्ट अभी भी हैं बुलिश
बता दें शेयर बाजार में मार्केट एक्सपर्ट अभी भी मल्टीबैगर स्टॉक्स को लेकर काफी बुलिश हैं. मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, एक्सप्रो इंडिया के शेयर्स में किसी भी गिरावट को आप खरीदारी के अवसर के रूप में देख सकते हैं. Xpro India का शेयर 17 नवंबर 2020 को 34 रुपये के लेवल पर था. वहीं, आज यानी सोमवार को कंपनी का शेयर 724.70 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. 

डिप्स पर खरीदारी की दी राय
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, एक्सप्रो इंडिया के शेयरों में मुनाफावसूली का इंतजार है, लेकिन मुनाफावसूली खत्म होने के बाद यह तेज 'अपट्रेंड' देखने को मिल सकता है. उन्होंने निवेशकों को 'डिप्स पर खरीदारी' की सलाह दी है क्योंकि मल्टीबैगर स्टॉक को ₹650 प्रति शेयर के स्तर पर मजबूत समर्थन मिल रहा है. 

शेयर ने दिया बंपर रिटर्न (Xpro India share price)
इस मल्टीबैगर स्टॉक के इतिहास के मुताबिक, यह पिछले एक महीने में लगभग 669 से बढ़कर 721.65 रुपये हो गया, जिससे इसके शेयरधारकों को लगभग 8 फीसदी का रिटर्न मिला. इसी तरह, पिछले 6 महीनों में एक्सप्रो इंडिया के शेयर की कीमत ₹118.70 से ₹721.65 के स्तर तक बढ़ गई है. इस अवधि में शेयर ने 500 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है. इसी तरह साल-दर-साल एक्सप्रो इंडिया के शेयर की कीमत ₹33.75 से बढ़कर ₹721.65 के स्तर पर पहुंच गई है. 

1 लाख बन जाते 21 लाख
अगर एक निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख आज 1.08 लाख हो जाता. इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले एक्सप्रो इंडिया के शेयरों में 1 लाख का निवेश किया होता और इस पूरी अवधि में इस स्टॉक में बना रहता तो उसका 1 लाख आज 6 लाख हो गया होता. इसी तरह अगर निवेशक ने 2021 की शुरुआत में 33.75 रुपये के स्तर पर एक्सप्रो इंडिया के शेयर खरीदते हुए इस स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता, तो इसका 1 लाख आज 21.38 लाख हो गया होता. 

खरीदारी की है राय
शेयर बाजार के निवेशकों को 'डिप्स पर खरीदारी' की रणनीति बनाए रखने की सलाह दी गई है. च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगड़िया ने कहा, "स्टॉक 780 रुपये से ऊपर का ब्रेकआउट दे सकता है और इसका 650 रुपये पर मजबूत समर्थन है. किसी को एक्सप्रो इंडिया के शेयरों में डिप्स रणनीति पर खरीदारी बनाए रखनी चाहिए क्योंकि काउंटर में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती हैं' 

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 
Gold Price Latest Rates: आज महंगा हो गया सोना-चांदी, कीमतों में आई तेजी, चेक करें 10 ग्राम के कितने बढ़े रेट्स

PM Kisan: इन सभी किसानों को वापस करनी होगी 2000 रुपये किस्त, सरकार ने जारी किया ये आदेश, चेक कर लें लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
चांदी 50% सस्ती, जनवरी से आधी रह गई कीमत, खरीदें या और इंतजार करें?
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget