एक्सप्लोरर

PM Kisan: इन सभी किसानों को वापस करनी होगी 2000 रुपये की किस्त, सरकार ने जारी किया ये आदेश, चेक कर लें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Refund List : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अपात्र किसानों को सारा पैसा वापस करना होगा. इसके लिए सरकार ने अपात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी है.

PM Kisan Samman Nidhi Refund List: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत देश के करोड़ों किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं, लेकिन कई फर्जीवाड़े और गड़बड़ियों के चलते अब सरकार अपात्र लोगों से पैसों की वसूली करेगी. सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जो भी अपात्र किसान है उनसे पैसों की वसूली जल्द से जल्द की जाए. इसके साथ ही सरकार ने अपात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी है. आप भी ये लिस्ट चेक कर लें कहीं इसमें आपका नाम तो नहीं है.

वापस करना होगा पैसा
आपको बता दें इन अपात्र किसानों को केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार का पैसा भी वापस करना होगा. जो किसान सरकार नौकरी कर रहे हैं या फिर किसी भी तरह का कारोबार कर रहे हैं और इस योजना का फायदा ले रहे हैं तो उनको पैसा वापस करना होगा. पिछले कुछ महीनों से इस तरह के कई मामले देखने को मिले हैं, जिनमें अपात्र किसान इस सरकारी स्कीम का फायदा ले रहा है. 

केंद्र सरकार ने अपात्र किसानों की लिस्ट जारी कर दी है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं-

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  • होम पेज पर आपको अपात्र श्रेणी, किसान का नाम, पंजीकरण संख्या, लिंग, राज्य, ब्लॉक, जिला, किस्त राशि, रिफंड मोड और अकाउंट नंबर एंटर करना होगा.
  • इसके बाद में आपको स्क्रीन पर अपात्र किसानों की लिस्ट दिखाई दे जाएगी.
  • आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.
  • अगर आपका नाम है तो आपने जितना भी पैसा लिया होगा उसको वापस करना होगा.
  • बता जें सभी राज्यों की वेबसाइट अलग है तो आप अपने राज्य की वेबसाइट पर चेक करें इससे आपको आसानी होगी. 

एक ही जमीन पर कई लोग ले रहे थे फायदा
आपको बता दें कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें एक ही जमीन पर कई किसान फायदा ले रहे हैं तो उन लोगों को भी पैसा वापस करना होगा. नियमों के तहत परिवार का एक ही सदस्य पीएम किसान के तहत किश्त पा सकता है. इस तरह के लोगों पर भी फ्रॉड का केस दर्ज हो सकता है. 

कौन-कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.

क्या है पीएम किसान योजान?
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. इसमें आपको 2000 रुपये की 3 किस्ते जारी की जाती है. आपको बता दें अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है. सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं. 

यह भी पढ़ें: 
PNB ग्राहकों को दे रहा पूरे 25 लाख रुपये कैश, अगर आपको भी है जरूरत तो फटाफट कर दें अप्लाई, जानें प्रोसेस

Petrol Diesel Price Today: IOCL ने जारी कर दिए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स, चेक करें अपने शहर में 1 लीटर का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget