एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की बड़ी भविष्यवाणी, पहलगाम अटैक पर भी PM मोदी के सामने दिया बड़ा बयान

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “हमने वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट के दिग्गजों की बराबरी करने और उनसे आगे निकलने की महत्वाकांक्षा के साथ जियोहॉट की शुरुआत की है.

Mukesh Ambani On Entertainment Revolution: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का ग्लोबल हब बनने से कोई नहीं रोक सकता. अपने कंटेंट, जनसंख्या और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत जल्द ही इस उद्योग पर राज करेगा. मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे.  उनका मानना है कि अगले दशक तक भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग चार गुना की वृद्धि दर्जा कर सकता है. यानी 100 अरब डॉलर से अधिक का आकंड़ा छू सकता है. अभी यह बाजार करीब 28 अरब डॉलर का है. 

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है.. कहानी कहने की कला और डिजिटल तकनीकों के मिश्रण ने भारत के मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रभाव और पहुँच को बढ़ा दिया है..AI और इमर्सिव तकनीकों के उपकरण हमारी कहानियों को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना सकते हैं - और उन्हें तुरंत विभिन्न भाषाओं, देशों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुँचा सकते हैं.. मुझे विश्वास है कि भारत के सुपर-टैलेंटेड युवा वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे..“

मनोरंजन का ग्लोबल हब

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया था और वो भी उससे लाखों गुना बेहतर. दुनिया की 1.4 अरब आबादी वाला यह देश, 5 हजार सालों से कहानियां कहते-सुनते आया है. कंटेंट और आबादी के बाद भारत की तीसरी बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी है, भारत में 1.2 बिलियन मोबाइल फोन उपभोक्ता का मतलब है 1.2 बिलियन स्क्रीन, जिन का उपयोग मनोरंजन के लिये किया जा सकता है. जियो ने हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को किफायती बनाकर भारत की डिजिटल और मनोरंजन क्रांति में अग्रणी योगदान दिया है. 5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा.“

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “हमने वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट के दिग्गजों की बराबरी करने और उनसे आगे निकलने की महत्वाकांक्षा के साथ जियोहॉट की शुरुआत की है. यह भारत और विदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा. हमने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, आईपी स्ट्रीमिंग में क्रांति ला दी है, तथा इमर्सिव, बहुभाषी, इंटरैक्टिव खेल देखने-दिखाने के वैश्विक मानकों को भी बदल दिया है. और यह तो बस शुरुआत है. डिज्नी के साथ जियो की साझेदारी डिजिटल स्टोरी-टेलिंग में एक नए युग की शुरुआत है.“

पहलगाम पर बोले मुकेश अंबानी

उन्होंने आगे कहा कि “वेव्स इनोवेशन, संस्कृति और सहयोग का ग्लोबल हब बनने को तैयार है.. 5,000 से अधिक वर्षों की हमारी सभ्यतागत विरासत में, हमारे पास कालातीत कहानियों का विशाल खजाना मौजूद है - रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाएँ और क्लासिक्स हैं.. ये दुनिया भर के लोगों के दिलों को छूती हैं क्योंकि उनमें मानवीय मूल्य हैं, भाईचारा है, करुणा, साहस, प्रेम और सौंदर्य है.. कोई भी देश भारत की कहानी कहने की ताकत का मुकाबला नहीं कर सकता.

उन्होंने पहलगाम में हाल ही में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर बोलते हुए कहा “हम सभी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. प्रधानमंत्री जी का कठिन परिस्थितियों में भी यहाँ आना एक मजबूत संदेश देता है.. मोदी जी, शांति, न्याय और मानवता के  दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है.. भारत की जीत भी निश्चित है..“

ये भी पढ़ें: क्या टेस्ला से अब होने वाली है एलन मस्क की छुट्टी? हटाए जाने की रिपोर्ट पर जानें क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget