एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani ने न्यूयॉर्क में खरीदा 728 करोड़ रुपये का लग्जरी होटल, एक साल से भी कम समय में यह दूसरी खरीदारी

New York Mandarin Oriental Hotel: न्यूयॉर्क शहर के प्रीमियम लग्जरी होटलों में से एक, मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क साल 2003 में सुंदर सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के पास 80 कोलंबस सर्कल में खोला गया था.

Ambani Buys New York Iconic Luxury Hotel: भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक साल से भी कम समय में दूसरे लग्जरी होटल की खरीदारी की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने न्यूयॉर्क के लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल का 9.81 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया है. इंडियन करेंसी में इसकी कीमत करीब 728 करोड़ रुपये होती है. साल 2003 में तैयार हुआ मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क (Mandarin Oriental New York) के 80 कोलंबस सर्कल स्थित एक लग्जरी होटल है, जो सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक बगल में है.

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है, “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (RIIHL) ने लगभग 9.81 करोड़ डॉलर के इक्विटी प्रतिफल पर कोलंबस सेंटर कॉरपोरेशन (Cayman) की संपूर्ण जारी शेयर पूंजी का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया. जो Cayman आइलैंड्स में शामिल एक कंपनी है और मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में 73.37 प्रतिशत हिस्सेदारी की अप्रत्यक्ष मालिक है. मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित लग्जरी होटलों में से एक है.

रिलायंस रिटेल ने डंजो में 25.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

इससे पहले इसी हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल ने किराना सामान के ऑनलाइन डिलीवरी कारोबार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए इस क्षेत्र की कंपनी डंजो में 25.8 फीसदी हिस्सेदारी करीब 1488 करोड़ रुपये में खरीदी. दोनों कंपनियों ने एक बयान में कहा कि डंजो ने हाल में वित्त जुटाने के कार्यक्रम के तहत रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की अगुवाई में 24 करोड़ डॉलर जुटाए थे.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने हाल ही में भविष्यवाणी की थी कि भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा और रिलायंस दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे प्रतिष्ठित भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से एक बन जाएगी. अंबानी ने रिलायंस फैमिली डे इवेंट में अनिवार्य या जरूरी कामों की बात साझा की, जिन्हें रिलायंस में सभी को अपनाना चाहिए और इसे जीवन का एक तरीका बनाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Ration Card: जरूरी खबर! अगर आपको भी डीलर दे रहे हैं काम राशन, तो तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत, फोन में कर लें सेव

ब्रिटेन में बेकाबू कोरोना से अब तक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, बूस्टर डोज लेने पर सरकार का जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget