एक्सप्लोरर

धनवान लोगों की ग्लोबल लिस्ट में दसवें नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी, भारतीयों में नंबर वन

हुरुन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के बाद लगभग एक समान स्थिति के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले मुकेश ने पिछले सात सालों में अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर जोड़े हैं.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनके पास 54 अरब डॉलर की संपत्ति है. हालांकि, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अमीर शख्सियतों की लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. उनकी संपत्ति में 65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है.

ग्लोबल लिस्ट में लगातार दूसरे साल टॉप पर रहे जेफ बेजोस दुनियाभर के अमीर लोगों की हुरुन 2019 लिस्ट में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस लगातार दूसरे साल टॉप पर रहे हैं. धनवानों की ग्लोबल लिस्ट में 96 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दूसरे, 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन वारेन बफे तीसरे, 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे स्थान पर हैं. फेसबुक के मार्क जकरबर्ग 80 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

ग्लोबल लिस्ट में दसवें स्थान पर, भारतीयों में पहले स्थान पर रहे मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी, 3.83 लाख करोड़ रुपये के नेटवर्क के साथ इस ग्लोबल लिस्ट में दसवें स्थान पर रहे. जबकि भारतीयों में उनका पहला स्थान रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के बल पर उनकी स्थिति में यह सुधार दर्ज किया गया है. पिछले महीने ही रिलायंस के शेयरों का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया. अंबानी के पास रिलायंस में करीब करीब 52 फीसदी हिस्सेदारी है.

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी को 5 अरब डॉलर का नुकसान अनिल अंबानी को पिछले सात साल में करीब पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. इस वर्ष उनकी संपत्ति करीब 1.9 अरब डॉलर रही. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह ही अनिल अंबानी को एरिक्सन का 540 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर अवमानना का दोषी ठहराया है.

हुरुन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के बाद लगभग एक समान स्थिति के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले मुकेश ने पिछले सात सालों में अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर जोड़े हैं, जबकि अनिल की संपत्ति में पांच अरब डॉलर से अधिक की कमी दर्ज की गयी है."

जानिए सबसे धनी भारतीयों की लिस्ट में कौनसे भारतीय हैं शामिल हुरुन की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे धनी भारतीयों की लिस्ट में 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिन्दुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिन्दुजा दूसरे स्थान पर हैं. वहीं 17 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. पूनावाला समूह के चेयरमैन साइरस एस पूनावाला 13 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीयों में चौथे स्थान पर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 100 में जगह बना ली है.

आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं. इसके बाद कोटक महिंद्रा के उदय कोटक (11 अरब डॉलर), गौतम अडाणी (9.9 अरब डॉलर) और सन फार्मा के दिलीप सांघवी (9.5 अरब डॉलर) का स्थान आता है.

साइरस पलोनजी मिस्त्री और शापूरजी पलोनजी मिस्त्री इस लिस्ट में क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं. देश के सबसे बड़े टाटा समूह में 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी के दम पर वे इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं.

महिलाओं का लिस्ट में स्थान लिस्ट के मुताबिक गोदरेज परिवार की तीसरी पीढ़ी की उत्तराधिकारी स्मिता कृष्णा महिला अरबपतियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. वहीं बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ साढ़े तीन अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली सबसे अमीर महिला उद्यमी हैं.

हुरुन के धनाढयों की ग्लोबल लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचा भारत हुरुन रिपोर्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "वर्ष 2012 के बाद यह पहला मौका है जब भारत हुरुन के धनाढयों की ग्लोबल लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. रुपये के मूल्य में गिरावट और कमजोर शेयर बाजार की वजह से देश इस लिस्ट में नीचे आ गया.’’ रिपोर्ट में कहा कि यह साल मीडिया के अरबपतियों के लिए बहुत खराब रहा है. जी के सुभाष चंद्रा और सन टीवी के कलानिधि मारन की संपत्ति में काफी नुकसान हुआ.

100 रुपये के नोट की नई सीरीज जल्द बाजार में आएगी, RBI ने किया एलान

अपनी कार्रवाई के बचाव के साथ पाक की कूटनीतिक नाकेबंदी भी तेज कर रहा भारत

पुलवामा का बदलाः SPICE बम- जिसकी मदद से वायुसेना ने खैबर पख्तूनख्वा में नेस्तनाबूत किए आतंकी ठिकाने

नहीं सुधरा पाकिस्तानः सीजफायर का उल्लंघन किया, जम्मू के अखनूर और नौशेरा सेक्टर में की भारी फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget