एक्सप्लोरर

Muhurat Trading: दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की सारी डिटेल्स जानें, हर सेगमेंट के कारोबारी समय का लें अपडेट

Muhurat Trading Timing: अब बीएसई के ताजा सर्कुलर में इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख 1 नवंबर तय हो चुकी है और इसके आधार पर आप सारी ट्रेडिंग टाइमिंग जान लें.

Muhurat Trading: इस बार दीपावली के पर्व को लेकर थोड़ा असमंजस रहा कि ये 31 अक्टूबर या 1 नवंबर में से किस दिन मनाई जाएगी. हालांकि अधिकांश जगहों पर दिवाली को 31 अक्टूबर को ही मनाने की बात कही गई है. शेयर बाजार में भी दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की तैयारियां चल रही हैं और अब बीएसई के ताजा सर्कुलर में इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख 1 नवंबर तय कर दी गई है.

जानें कौनसा समय तय किया गया है?

एक घंटे के स्पेशल ट्रेडिंग सेशन यानी मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक का तय किया गया है. बीएसई और एनएसई ने ये घोषणा कर दी है और कन्फ्यूजन दूर कर दिया है. एक्सचेंज की तरफ से जारी किए सर्कुलर के मुताबिक प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा. ब्लॉक डील विंडो शाम 5:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक खुली रहेगी.

एक्सचेंज के सर्कुलर से जानें रियलटाइम अपडेट

एक्सचेंज के सर्कुलर से ये भी पता चलता है कि प्री-ओपनिंग सेशन 5.45 बजे से 6 बजे तक चलेगा. ब्लॉक डील विंडो का समय शाम 5.30 बजे से 5.45 बजे तक रहेगा. पीरीयोडिक कॉल ऑक्शन टाइमिंग शाम 6:05 बजे से शाम 6:50 बजे तक होगी. बीएसई के मुताबिक अंतिम 10 मिनट में ऑर्डर एंट्री सेशन बंद हो जाएगा. क्लोजिंग सेशन शाम 7 बजे से 7.10 बजे तक रहेगा और पोस्ट क्लोजिंग अवधि शाम 7.10 बजे से शाम 7.20 बजे तक रहेगी.

जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग है क्या?

दिवाली पर हर साल BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE में मुहूर्त ट्रेडिंग की जाती है. हिंदू पंचांग के हिसाब से दिवाली के त्योहार पर नए साल का पहला दिन होता है और इसलिए इस दिन को शुभ बनाने के लिए एक घंटे का स्पेशल कारोबार किया जाता है जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं. इस बार निवेशक संवत 2081 की शुरुआत के दौरान शुभ लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपने घरों में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

क्यों है CNG महंगी होने की आशंका, सरकार का ये फैसला गैस के दामों पर डालेगा असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कितना खर्च करती हैं? सरकार की नई रिपोर्ट से खुलासा
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कितना खर्च करती हैं? सरकार की नई रिपोर्ट से खुलासा
एक बार फिर खरबपति बने Elon Musk, एक दिन में 5.7 लाख करोड़ बढ़ी दौलत
एक बार फिर खरबपति बने Elon Musk, एक दिन में 5.7 लाख करोड़ बढ़ी दौलत
आज सोना कितना गिरा है? जानें, 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो चांदी का रेट
आज सोना कितना गिरा है? जानें, 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो चांदी का रेट
8th Pay Commission से कितना बढ़ेगा बैंक बैलेंस? लाखों का तैयार हो रहा एरियर!
8th Pay Commission से कितना बढ़ेगा बैंक बैलेंस? लाखों का तैयार हो रहा एरियर!

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget