एक्सप्लोरर

MSSC vs SSY: महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट या सुकन्या समृद्धि योजना में कहां निवेश करना ज्यादा बेहतर, किसमें ज्यादा लाभ?

MSSC vs SSY: अगर आप भी महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम या SSY में से किसी एक में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो यहां इन योजनाओं की डिटेल दी गई है.

MSSC vs SSY: बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए स्पेशल बचत योजना का ऐलान किया था. यह स्कीम महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Saving Certificate)है. यह एक छोटी बचत योजना है, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए ही बनाया गया है. सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है. उनमें से एक स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना भी है. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट और सुकन्या समृद्धि योजना में से कौन स्कीम स्कीम बेहतर है. 

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के बारे में जानें

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट खासतौर से महिलाओं के लिए शुरू की गई स्कीम है, जिसमें आप दो सालों के लिए निवेश कर सकती हैं. इस स्कीम के तहत कम से 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि निवेश की जा सकती है. सरकार खाते में जमा राशि पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है. इस ब्याज को तिमाही के आधार पर खाते में क्रेडिट किया जाता है. इसके साथ ही पहले साल के बाद खाताधारक को 40 फीसदी तक का राशि के विड्रॉल की सुविधा मिलती है. अगर आप अक्टूबर 2023 में MSSC खाता खुलवाते हैं तो आप अक्टूबर 2025 में खाते की मैच्योरिटी होगी.

इस खाते को खुलवाने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस विजिट कर सकते हैं. वहां जाकर एक अकाउंट ओपनिंग फॉर्म भरें और केवाईसी डॉक्यूमेंट जैसे आधार और पैन की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद खाते में पैसे कैश या चेक के जरिए करें. इसके बाद आपका MSSC खाता खुल जाएगा. इस स्कीम की खास बात ये है कि इसमें किसी भी उम्र वर्ग की महिला खाता खुलवा सकती है.

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानें-

सुकन्या समृद्धि योजना को खासतौर बच्चियों के लिए लॉन्च किया गया है. इस स्कीम के तहत 10 वर्ष तक की बच्ची का SSY खाता खुलवाया जा सकता है. इस योजना के तहत जमा राशि पर 8 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ मिल रहा है. इस योजना के तहत हर वित्त वर्ष में आप कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत बच्ची के 15 वर्ष की आयु पूरी होने तक आप निवेश कर सकते हैं. इसके बाद 18 वर्ष की आयु में बच्ची पढ़ाई के लिए 50 फीसदी राशि और 21 वर्ष में पूरे पैसे खाते से निकाल सकती है. इस स्कीम के तहत आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट का लाभ मिल सकता है. इस खाते को भी आप किसी भी नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं.

कौन सी स्कीम है बेहतर?

MSSC और SSY दोनों ही स्कीमों को खासतौर पर महिलाओं के लिए ही बनाया गया है, लेकिन दोनों में बहुत अंतर है. महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम एक छोटी अवधि की बचत योजना है, जबकि सुकन्या समृद्धि योजना लंबी अवधि की बचत स्कीम है. MSSC खाते में कोई भी महिला निवेश कर सकती हैं, वहीं SSY को केवल बच्चियों के लिए बनाया गया है. ऐसे में आप अपने लक्ष्य के हिसाब से किसी भी स्कीम का चुनाव कर सकते हैं. अगर आप लंबी अवधि स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो SSY एक बेहतर ऑप्शन है. वहीं छोटी टर्म के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

OYO के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल बनने वाले हैं पिता, पत्नी के साथ शेयर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget