एक्सप्लोरर

Adani Stocks MCap: पिछले सप्ताह गंवाए 10 बिलियन डॉलर, अडानी को हो सकता है इतना और नुकसान

MSCI Indian Index: अडानी समूह के शेयरों के लिए बीता सप्ताह काफी बुरा साबित हुआ और इस दौरान उन्हें मार्केट कैप के मामले में फरवरी 2023 के बाद का सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा...

साल 2023 का पांचवां महीना समाप्त होने की कगार पर है, लेकिन अडानी समूह (Adani Group) के लिए बुरे दिन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Adani Hindenburg Report) से लगे झटके के बाद समूह को संभलने का मौका नहीं मिल पा रहा है. पिछले सप्ताह भी अडानी समूह के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई, जिसके चलते अडानी की कंपनियों को मार्केट कैप (Adani MCap) के मामले में बड़ा नुकसान उठाना पड़ गया.

3 महीने का सबसे बुरा सप्ताह

19 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान अडानी समूह की कंपनियों को एमकैप में 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ गया. हालांकि इसके बाद भी अडानी समूह के लिए मुश्किलें समाप्त नहीं हुई हैं. फरवरी 2023 के बाद के सबसे बुरे सप्ताह के बाद अब अडानी समूह के सामने और नुकसान का खतरा है. इस कारण आने वाले दिनों में इन्हें और बिकवाली से जूझना पड़ सकता है.

अब इतना कम हुआ एमकैप

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह के शेयरों से इन्वेस्टर कई मिलियन डॉलर की निकासी कर सकते हैं. दरअसल अडानी समूह के दो शेयरों अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटरनेशनल यानी एमएससीआई इंडेक्स (MSCI Index) से इस महीने बाहर कर दिया गया है. यही कारण है कि पिछले सप्ताह के दौरान अडानी समूह का एमकैप करीब 10.1 बिलियन डॉलर कम होकर 107 बिलियन डॉलर पर आ गया.

हो सकती है इतनी बिकवाली

इक्विटी एनालिस्ट ब्रायन फ्रीटास का कहना है कि अडानी समूह को अभी और बिकवाली का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों की वैल्यू काफी कम हुई है. कुछ शेयरों ने रिकवरी दिखाई है, लेकिन अभी भी वे बड़े नुकसान में हैं. अब जब दो शेयरों को एमएससीआई इंडेक्स से बाहर किया जा चुका है, तो ग्लोबल पैसिव फंड्स अडानी के शेयरों में करीब 390 मिलियन डॉलर की बिकवाली कर सकते हैं.

हिंडनबर्ग ने किया था इतना नुकसान

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को सामने आई थी. उसके बाद करीब एक महीने के दौरान अडानी समूह की कंपनियों की वैल्यू में 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा की भारी-भरकम गिरावट आई थी. बाद के दो महीनों के दौरान कुछ रिकवरी देखी गई थी, जब जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने अडानी के शेयरों में बड़ा निवेश किया था, लेकिन यह रिकवरी नाकाफी साबित हुई है. समूह के शेयर पूरी तरह से रिकवर हो पाते, उसके पहले ही बिकवाली का नया दौर शुरू हो गया है.

अभी सामने हैं कई कानूनी अड़चन

अडानी समूह को घरेलू मोर्चे पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. बाजार नियामक सेबी (SEBI Adani Probe) अडानी समूह के ऊपर हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है, जिसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एक पैनल कर रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को 3 महीने के भीतर जांच पूरी करने के लिए कहा है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल अडानी समूह की कथित गड़बड़ियों की जेपीसी जांच कराने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एक्टिंग के बाद बिजनेस पर सलमान खान का ध्यान, मुंबई में बना रहे हैं आलीशान होटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget