एक्सप्लोरर

IRDAI ने दी बड़ी राहत, अच्छी ड्राइविंग पर प्रीमियम में मिलेगा डिस्काउंट, जानें क्या है खास प्लान?

Motor Insurance: IRDAI ने बुधवार को साधारण बीमा कंपनियों को वाहन बीमा नीति के लिये अतिरिक्त लाभ और व्यापक सुरक्षा कवर की आधुनिक सुविधाएं पेश करने की अनुमति दे दी है.

Motor Insurance Facility: भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने बुधवार को साधारण बीमा कंपनियों को वाहन बीमा नीति के लिये अतिरिक्त लाभ और व्यापक सुरक्षा कवर की आधुनिक सुविधाएं पेश करने की अनुमति दे दी है. बता दें ये टेलीमैटिक्स आधारित मोटर बीमा योजनाएं हैं जिनके लिए प्रीमियम वाहन के उपयोग या गाड़ी चलाने के तरीके पर निर्भर करता है. 

वाहन बीमा उद्योग में टेलीमैटिक्स ‘ड्राइविंग’ से संबंधित आंकड़ों पर नजर रखने, उसके स्टोरेज और ट्रांसफर करने के लिए उपयोगी है. ये आंकड़े गाड़ी चलाने के व्यवहार को समझने और उचित वाहन बीमा दरों को तय करने में काम आते हैं.

इरडा ने जारी किया बयान
इरडा ने बयान में कहा, ‘‘वाहन बीमा की धारणा लगातार उभर रही है. प्रौद्योगिकी के साथ नई युवा पीढ़ी की चुनौतीपूर्ण मांग को पूरा करने की गति काफी तेजी से बढ़ी है. साधारण बीमा क्षेत्र को पॉलिसीधारकों की बदलती जरूरतों के साथ तालमेल बिठाने और उनके अनुकूल होने की जरूरत है.’’

बीमा कवर को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया कदम
पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा के निरंतर प्रयास तथा देश में बीमा दायरा बढ़ाने के तहत नियामक ने उद्योग को समय के साथ आगे बढ़ने में मदद को लेकर चीजों को सुगम बनाया है. इरडा ने प्रौद्योगिकी-युक्त बीमा कवर को सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है. इसके तहत नियामक ने साधारण बीमा कंपनियों को ‘मोटर ओन डैमेज’ (ओडी) यानी अपने वाहन के नुकसान के कवर के लिये प्रौद्योगिकी-युक्त धारणा पेश करने की अनुमति दी है. इसमें ‘पे एज यू ड्राइव और ‘पे हाऊ यू ड्राइव’ शामिल हैं.

प्रीमियम को कम करने में मिलेगी मदद
‘पे एज यू ड्राइव और ‘पे हाऊ यू ड्राइव’ वाहन बीमा मॉडल है. यह पॉलिसीधारकों को अपनी बीमा पॉलिसी को एक सीमा तक अपने हिसाब से तय करने की अनुमति देता है. इससे प्रीमियम को कम करने में मदद मिलती है. ‘पे एज यू ड्राइव’ एक व्यापक मोटर प्लान है जहां प्रीमियम वाहन के उपयोग पर निर्भर करेगा जबकि ‘पे हाऊ यू ड्राइव’ प्रीमियम गाड़ी चलाने के व्यवहार से जुड़ा होगा. नियामक ने एक ही मालिक के कई वाहनों के लिये ‘फ्लोटर’ नीति की भी अनुमति दी है. यह एकल वाहन बीमा योजना है जिसमें कई वाहन शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें:
Finance Ministry ने 14 राज्यों के लिए जारी की 7,183 करोड़ रुपये की चौथी किस्त

Google ने शुरू की खास पहल, अब छोटे शहरों के Startups को भी मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget