एक्सप्लोरर

Google ने शुरू की खास पहल, अब छोटे शहरों के Startups को भी मिलेगी मदद

Google Programm: कंपनी ने स्टार्टअप को चुनौतियों से निपटने लायक बनाने के लिए बुधवार को 'स्टार्टअप स्कूल इंडिया' पहल शुरू करने की घोषणा की है.

Google Startup School India: गूगल ने छोटे शहरों के स्टार्टअप को मदद देने और उनको आगे बढ़ाने के लिए एक खास कार्यक्रम की शुरुआत की है. कंपनी ने स्टार्टअप को चुनौतियों से निपटने लायक बनाने के लिए बुधवार को 'स्टार्टअप स्कूल इंडिया' पहल शुरू करने की घोषणा की है.

छोटे शहरों को मिलेगा फायदा
गूगल को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से छोटे एवं मझोले शहरों (टियर-2 एवं टियर-3) में सक्रिय 10,000 स्टार्टअप को फायदा मिलेगा. इसके जरिये संकलित जानकारी को एक व्यवस्थित पाठ्यचर्या में समाहित करने की कोशिश की जाएगी ताकि स्टार्टअप को चुनौतियों से लड़ने में सक्षम बनाया जा सके.

कंपनी ने ब्लॉगपोस्ट में दी जानकारी
गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘ऑनलाइन’ नौ सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उसके प्रतिनिधि स्टार्टअप कंपनियों के कर्ताधर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. इनमें वित्त प्रौद्योगिकी, कारोबार से कारोबार (B2B), कारोबार से उपभोक्ता ई-कॉमर्स (B2C), भाषा, सोशल मीडिया और नेटवर्किंग के अलावा ‘जॉब सर्च’ से जुड़े स्टार्टअप भी शामिल होंगे.

भारत में 70,000 स्टार्टअप हैं मौजूद
भारत में इस समय करीब 70,000 स्टार्टअप मौजूद हैं और यह दुनिया में स्टार्टअप के लिए तीसरा बड़ा केंद्र है. पिछले कुछ वर्षों में कई स्टार्टअप के सफल कारोबार में तब्दील होने से इसकी तरफ युवा उद्यमियों का रुझान भी बढ़ा है.

छोटे शहरों में भी तेजी से बढ़ रहे स्टार्टअप
खास बात यह है कि स्टार्टअप के मामले में बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के साथ जयपुर, इंदौर, गोरखपुर जैसे छोटे शहर भी पीछे नहीं हैं. इस समय कुल स्टार्टअप में से करीब आधे छोटे शहरों में मौजूद हैं.

स्टार्टअप के लिए शुरुआती 5 साल हैं जरूरी
इसके साथ ही गूगल ने यह भी कहा कि करीब 90 फीसदी स्टार्टअप शुरुआती पांच सालों में ही नाकाम हो जाते हैं. नकदी का कुप्रबंधन, मांग के आकलन में गड़बड़ी, निष्प्रभावी फीडबैक, नेतृत्व का अभाव जैसे कारण इस नाकामी की वजह रहे हैं.

स्टार्टअप स्कूल इंडिया की हो रही शुरुआत
गूगल ने कहा कि स्टार्टअप को इन खामियों से दूर करने में मदद करने के लिए स्टार्टअप स्कूल इंडिया नाम का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इसमें स्टार्टअप के संस्थापक कामयाब कारोबारों से जुड़े अनुभव का लाभ ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
Gold Price: सोना 750 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता, चांदी 1250 रुपये से ज्यादा फिसली, जल्दी चेक करें भाव

Bank FD: प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने FD और Savings Acount की ब्याज दरों में किया इजाफा, चेक करें कितना मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में जब डब्बा बनेगा iPhone फोल्ड! 3 लाख म्यूचुअल फंड में कितना कमाकर देंगे?
5 साल में जब डब्बा बनेगा iPhone फोल्ड! 3 लाख म्यूचुअल फंड में कितना कमाकर देंगे?
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
दूध की फिर बढ़ी कीमत, लेकिन आपकी जेब से नहीं जाएगा पैसा; जानें मामला
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
अब पेमेंट फेल होने का झंझट खत्म, NPCI लाया ऑटो-डेबिट के लिए eNACHLite
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा
नोएडा में M3M ने 1839 करोड़ में खरीदा 12.5 एकड़ का प्लॉट, DLF को पछाड़ा

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
इधर जमानत याचिका खारिज उधर अभिषेक बनर्जी के घर से PA को उठा ले गई CID
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget