एक्सप्लोरर

Most Expensive Drink: दुनिया का सबसे महंगा कॉकटेल, एक बार में 10 लाख रुपये से ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

Marrow Martini with Diamonds: शिकागो शहर में स्थित एक इटैलियन रेस्टोरेंट के द्वारा तैयार यह ड्रिंक अपनी लग्जरी और आसमानी कीमत के चलते दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रही है...

एक ड्रिंक की कीमत कितनी हो सकती है? आप कहेंगे 200, 400, 500 या ज्यादा से ज्यादा हजार रुपये. अब आपको कहा जाए कि एक रेस्टोरेंट 10 लाख रुपये से भी ज्यादा की कीमत सिर्फ एक ड्रिंक के लिए वसूल रहा है तो आप हैरान हो सकते हैं. हो सकता है आप इसे फर्जी भी करार दें, लेकिन यह सच है.

शिकागो के इस रेस्टोरेंट का कारनामा

यह कहानी है अमेरिका के शिकागो शहर में स्थित एक रेस्टोरेंट की, जिसने दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक में से एक तैयार की है. इस ड्रिंक को तैयार किया है इटैलियन रेस्टोरेंट Adalina ने. ड्रिंक को मैरो मार्टिनी (Marrow Martini) नाम दिया गया है. उसकी कीमत रखी गई है 13 हजार डॉलर. भारतीय करेंसी में कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है.

ड्रिंक के साथ परोसे जा रहे 150 हीरे

अब आप सोचेंगे कि भाई इस ड्रिंक में ऐसा क्या है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से भी ज्यादा है, तो आपको बता दें कि ड्रिंक के साथ हीरे भी परोसे जा रहे हैं. वो भी एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 150 हीरे. रेस्टोरेंट की इस लग्जरी ड्रिंक के साथ 150 हीरे परोसे जा रहे हैं. इस तरह Adalina के द्वारा तैयार इस कॉकटेल को दुनिया की सबसे महंगी ड्रिंक में से एक बताया जा रहा है.

लग्जरी ज्वेलर के साथ मिलकर किया गया तैयार

शिकागो स्थित इटैलियन रेस्टोरेंट ने लग्जरी ज्वेलर मैरो फाइन के साथ मिलकर इस कॉकटेल को तैयार किया है. इसे खास तौर पर रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर कोलिन हॉफर के द्वारा क्राफ्ट किया गया है. इस ड्रिंक को 2022 के मिशलिन गाइड में ‘Sommelier of the Year’ का सम्मान दिया गया.

इस तरह तैयार हुआ लग्जरी कॉकटेल

फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रेस्टोरेंट की इस लग्जरी ड्रिंक के साथ ग्राहकों को मैरो फाइन के द्वारा तैयार एक 9-कैरेट डायमंड टेनिस नेकलेस भी मिलती है, जिसमें 14-कैरेट गोल्ड के साथ 150 हीरों का सेट रहता है. इस कॉकटेल में रेस्टोरेंट के द्वारा Clase Azul Mezcal, क्लेरिफाइड हेयरलूम टोमैटो वाटर, लेमन बेसिल ओलिव ऑयल और चिली लिकर जैसे फ्लेवर ऐड किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट के बाद केन्या में बिजली का बिजनेस भी करेंगे अडानी, मिला ये भारी-भरकम प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget