एक्सप्लोरर

Adani in Kenya: एयरपोर्ट के बाद केन्या में बिजली का बिजनेस भी करेंगे अडानी, मिला ये भारी-भरकम प्रोजेक्ट

Adani Group Airport Business: अडानी समूह ने हाल ही में एयरपोर्ट बिजनेस के लिए केन्या में नई कंपनी बनाई है. अब उसे बिजली के क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की खबरें सामने आ रही हैं...

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार गौतम अडानी का कारोबारी साम्राज्य अब भारत से बाहर तेजी से विस्तार ले रहा है. हाल ही में उनके अडानी समूह ने केन्या में एयरपोर्ट बिजनेस के लिए नई कंपनी बनाई है. उसके अलावा चीन में भी अडानी समूह ने नई कंपनी बनाई है. अब खबरें आ रही हैं कि अडानी समूह को केन्या में बिजली का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है.

राष्ट्रपति के सलाहकार ने दी जानकारी

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह को केन्या में पावर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का बड़ा ठेका मिला है. रिपोर्ट में यह जानकारी केन्या के राष्ट्रपति के एक आर्थिक सलाहकार के हवाले से दी गई है. उसमें कहा गया है कि भारत के अडानी समूह और अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक की एक यूनिट को केन्या में पावर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का ठेका दिया गया है. यह ठेका पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप कंसेशन के तहत दिया गया है.

1.3 बिलियन डॉलर का पावर प्रोजेक्ट

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो के मुख्य आर्थिक सलाहकार डेविड नडी के अनुसार, पावर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप कंसेशन 1.3 बिलियन डॉलर का है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने KETRACO के जरिए अडानी और अफ्रीका50 को नई ट्रांसमिशन लाइनें तैयार करने का पीपीपी कंसेशन दिया है.

अडानी या अफ्रीकन बैंक की नहीं आई टिप्पणी

सलाहकार के अनुसार, अडानी और अफ्रीका50 के द्वारा प्रोजेक्ट टीम की हायरिंग की जा रही है. अफ्रीका50 अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक की एक इकाई है, जो बुनियादी संरचना से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश करती है. उन्होंने साथ ही लिखा है कि इन नई ट्रांसमिशन लाइन की लागत 1.3 बिलियन डॉलर होगी, जो केन्या को कर्ज नहीं लेना होगा. हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट के बारे में अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक या अडानी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

एयरपोर्ट के लिए बनाई गई ये कंपनी

अडानी समूह पहले से ही केन्या में कारोबार के विस्तार को लेकर चर्चा में है. समूह ने केन्या में एयरपोर्ट चलाने के लिए हाल ही में एक नई कंपनी बनाई है, जिसका नाम एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Airports Infrastructure PLC) है. बताया जा रहा है कि अडानी की इस कंपनी को केन्या की राजधानी में स्थित नैरोबी एयरपोर्ट का ऑपरेशन संभालने का काम मिलने वाला है. हालांकि स्थानीय स्तर पर इस योजना को विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: भारत से बाहर केन्या में भी एयरपोर्ट चलाएंगे गौतम अडानी, प्रोटेस्ट के बीच समूह ने बनाई नई कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget