एक्सप्लोरर

सरकारी बैंकों ने बट्टे खाते में डाले 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज

नई दिल्लीः फंसे कर्ज की समस्या से जुझ रहे सरकारी बैंको ने 31 मार्च को खत्म हुए कारोबारी साल के दौरान 74,400 करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले. बट्टे खाते मे डालने का मतलब किसी भी सूरत में वसूला नहीं जाने वाले कर्ज को पूरी तरह से किताब से हटाना है.

सोमवार को सरकारी बैंक प्रमुखों के साथ बैठक में बैंकों के फंसे कर्ज की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई. इसी दौरान ये जानकारी दी गयी कि सरकारी बैंकों की ओर से बट्टे खाते में डाली गयी रकम कारोबारी साल 2016-17 के दौरान 35 फीसदी बढ़ी. 2015-16 के दौरान बट्टे खाते में कुल मिलाकर 55 हजार करोड़ रुपये डाले गए थे. बट्टे खाते की रकम के बारे में ये जानकारी ऐसे समय में आयी है जब तमाम सरकारी बैंक भारी-भरकम फंसे कर्ज की समस्या से जुझ रहे है और इसका असर उनके मुनाफे पर भी पड़ा है. ध्यान रहे कि कारोबारी साल 2016-17 के दौरान फंसे कर्ज के लिए रकम का इंतजाम (प्रोवजनिंग) करने के बाद 21 सरकारी बैंकों का शुद्ध मुनाफा महज 574 करोड़ रुपये रहा.

इसके अलावा रिजर्व बैंक ऐसे कर्जदारों की लिस्ट बना रहा है जिनपर नए दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसी के तहत रिजर्व बैंक ने 12 ऐसे बैंक खातों की पहचान की है जिन पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है. ये बैंकों के कुल 8 लाख करोड़ के कुल एनपीए का तकरीबन 25 फीसदी है. जिसका साफ मतलब है कि सिर्फ इन 8 खातों पर 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है. रिजर्व बैंक ऐसे खातों पर बैंकों को दिवाला प्रोसेस शुरू करने का आदेश जल्द देने वाला है. इन कर्जदारों से पैसा वसूलने के लिए दिवालियापन प्रक्रिया शुरू करने को कहा जाएगा. गौरतलब है कि बैंकों के एनपीए की हालत देखें तो कुल 8 लाख करोड़ रुपये के नॉन परफोर्मिंग एसेट्स में से 6 लाख करोड़ सिर्फ सरकारी बैंकों का एनपीए है.

बैठक में जानकारी दी गयी कि

सरकारी बैंकों का कुल ‘स्ट्रेस्ड असेट’ 2015-16 के 6.99 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2016-17 में 7.40 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा.

‘स्ट्रेस्ड असेट’ का मतलब एक कारोबारी साल के दौरान कुल फंसा कर्ज, वसूला गया फंसा कर्ज, और बट्टे खाते में डाली गयी रकम का योग होता है.

केवल फंसे कर्ज यानी एनपीए ( Non Performing Assets) की बात की जाए तो ये रकम 4.78 लाख करोड़ रुपये से 5.74 लाख करोड़ रुपये हो गयी. एऩपीए का मतलब ऐसे कर्ज से होता है जिसमें लगातार तीन मासिक किश्त अदा नहीं की जाती है.

फंसे हुए कर्ज यानी एनपीए में 79 फीसदी रकम ऐसे खातों से जुड़ी थी जिसमें कर्ज की रकम 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की है.

फंसे हुए कर्ज के साथ जुड़े और बड़े तथ्य

फंसे हुए कर्ज में सबसे बड़ी हिस्सेदारी स्टील सेक्टर (26.1 फीसदी) की रही जबकि 11.8 फीसदी के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर दूसरे, 9.7 फीसदी के साथ खेती बारी तीसरे और 6.6 फीसदी के साथ कपड़ा उद्योग चौथे स्थान पर रहा.

बैंकों ने फंसे कर्ज के लिए कुल मिलाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया. ये 2015-16 के 1.42 लाख करोड़ रुपये से करीब पौने दो फीसदी कम है.

बीते कारोबारी साल के दौरान 81 हजार करोड़ रुपये का फंसा कर्ज बैंक वापस पाने में कामयाब रहे जबकि 2015-16 में ये रकम 54 हजार करोड़ रुपये थी.

2016-17 के दौरान नए फंसे कर्ज में कमी आयी और ये 3.63 लाख करोड़ रुपये से घटकर 2.63 लाख करोड़ रुपये रह गया.

सरकार और रिजर्व बैंक मिलकर फंसे कर्ज की समस्या से निबटने में जुटे है. रिजर्व बैंक ऐसे कर्जदारों की सूची तैयार कर रहा है जिनपर नए दिवालिया कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget