एक्सप्लोरर

RS 2000 Note: अभी भी लीगल टेंडर हैं 2000 रुपये के नोट, 97 फीसदी से ज्यादा बैंकों के पास हो चुके रिटर्न

RS 2000 Note Latest Update: रिजर्व बैंक ने इस साल मई में 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलन किया था. उसके बाद सर्कुलेशन से नोट वापस बैंकिंग सिस्टम में जमा हो रहे हैं...

दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान करने के बाद अब तक सर्कुलेशन का ज्यादातर हिस्सा बैंकों में जमा हो चुका है. रिजर्व बैंक ने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि अब तक सर्कुलेशन के 97 फीसदी से ज्यादा 2000 रुपये के बैंकनोट वापस आ चुके हैं.

सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार 1 दिसंबर को बताया कि 19 मई 2023 को 2000 रुपये के जितने नोट सर्कुलेशन में थे, उनमें से 97.26 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं. इसके साथ ही सेंट्रल बैंक ने बताया कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने हुए हैं और आगे भी लीगल टेंडर बने रहेंगे.

अब सर्कुलेशन में बचे इतने नोट

रिजर्व बैंक ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया था. सेंट्रल बैंक के इस फैसले को नोटबंदी से जोड़कर देखा गया और मिनी नोटबंदी के नाम से भी बुलाया गया. 19 मई 2023 के हिसाब से 2000 रुपये के जो नोट सर्कुलेशन में थे, उनकी वैल्यू 3.56 लाख करोड़ रुपये थी. 30 नवंबर 2023 का दिन समाप्त होने के बाद सर्कुलेशन में 2000 रुपये के जितने नोट रह गए हैं, उनकी वैल्यू सिर्फ 9,760 करोड़ रुपये रह गई है.

नोटबंदी के बाद किए गए पेश

रिजर्व बैंक ने नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट को पेश किया था. 19 मई 2023 को वापस लेने के ऐलान से काफी पहले ही रिजर्व बैंक ने इसका मन बना लिया था. रिजर्व बैंक ने 2019 में ही 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2018 के समय 2000 रुपये के सर्कुलेटेड नोट की कुल वैल्यू 6.73 लाख करोड़ रुपये थी और यही 2000 के नोटों के सर्कुलेशन का उच्च स्तर है.

सितंबर तक का मिला था समय

रिजर्व बैंक की ओर से 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन को नियंत्रित करने के प्रयास तभी शुरू हो गए थे. इसी कारण रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नए नोटों की छपाई 2019 के बाद बंद कर दी थी. अंत में इस साल मई में रिजर्व बैंक ने इन्हें वापस लेने का ऐलान किया. उस समय रिजर्व बैंक ने लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलने या बैंक अकाउंट में जमा कराने के लिए सितंबर तक का समय दिया था, जिसे बाद में बढ़ाया गया.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: म्यूचुअल फंड में करते हैं निवेश? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गंभीर गलतियां!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget