एक्सप्लोरर

Money Changes in Feb 2024: फरवरी में पैसे से जुड़े इन 6 नियमों में होगा बदलाव, NPS से फास्टैग तक के बदल रहे रूल्स

Money Rules: फरवरी में पैसे से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे. हम आपको उन रूल्स के बारे में बता रहे हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे.

Money Rules Changing from February 2024: जनवरी का महीना अब कुछ ही दिनों में खत्म होने जा रहा है और जल्द ही फरवरी की शुरुआत हो जाएगी. नए माह के साथ कई ऐसे नियम हैं, जिनके बदलाव से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. अगले महीने से एनपीएस से लेकर एसबीआई स्पेशल होम लोन कैंपेन, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम जैसे कई बदलाव होने जा रहे हैं. हम आपको उन नियमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. NPS खाते से पैसे विड्रॉल के नियम

PFRDA ने एनपीएस खाते से पैसे विड्रॉल के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. 12 जनवरी 2024 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार अब एनपीएस खाताधारक कुल जमा राशि का 25 फीसदी तक ही निकाल पाएंगे. इसके साथ ही इस विड्रॉल के लिए अकाउंट 3 साल से अधिक पुराना होना चाहिए.

2. IMPS के नियम में हुआ बदलाव

1 फरवरी से IMPS के भी नियमों में बदलाव होने जा रहा है. अब कोई व्यक्ति बिना किसी बेनिफिशरी का नाम जोड़े हुए भी 5 लाख रुपये तक का फंड ट्रांसफर कर सकता है. इसके लिए NPCI ने 31 अक्टूबर को एक सर्कुलर जारी किया था. नियमों के बदलाव के बाद अब आप केवल खाताधारक के अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर को ऐड करके एक खाते से दूसरे खाते में 5 लाख रुपये तक का फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.

3. फास्टैग में केवाईसी हुआ अनिवार्य

एनएचएआई ने फास्टैग के नियमों में बदलाव करते हुए केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जिन गाड़ियों के फास्टैग पर केवाईसी पूरा नहीं होगा, उसे निष्क्रिय कर दिया जाएगा. ऐसे में 31 जनवरी तक आप इस काम को पूरा कर लें.

4. SGB की नई किस्त हो रही जारी

अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना पसंद करते हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आ रहा है. SGB 2023-24 सीरीज IV  में आप 12 फरवरी से 16 फरवरी 2024 तक निवेश कर सकते हैं.

5. एसबीआई होम लोन ऑफर

भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल होम लोन कैंपेन चला रहा है. इसके तहत ग्राहकों को होम लोन पर 65 bps की स्पेशल छूट मिल रही है. इसके साथ ही ग्राहकों को प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट का लाभ मिल रहा है. इस स्पेशल छूट का लाभ ग्राहकों को 31 जनवरी 2024 तक मिल सकता है.

6. पंजाब और सिंध बैंक स्पेशल एफडी

पंजाब और सिंध बैंक ने ग्राहकों के लिए 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम 'धन लक्ष्मी 444 दिन' लॉन्च की है. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको जमा राशि पर 7.60 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम की डेडलाइन 31 जनवरी 2024 को खत्म हो रही है.

ये भी पढ़ें-

गूगल-अमेजन की कड़ी में जुड़ा एक और बड़ा नाम, अब इस टेक कंपनी ने किया छंटनी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget