एक्सप्लोरर

Windfall Tax: सरकार ने क्रूड पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर तेल कंपनियों को दी राहत, क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

Windfall Tax: सोमवार को तेल कंपनियों को राहत देते हुए मोदी सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती करने का निर्णय लिया है.

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने सोमवार को एक बार फिर विंडफॉल टैक्स में बदलाव का ऐलान किया है. सरकार ने इस मामले में एक अधिसूचना जारी करके पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 2300 रुपये प्रति टन से घटाकर 1700 रुपये प्रति टन कर दिया है. यह नई दरें मंगलवार 16 जनवरी 2024 से लागू हो गई है. इससे पहले 2 जनवरी को हुई समीक्षा बैठक में घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला किया था और इसे 1,300 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति टन कर दिया था.

कितना घटाया गया विंडफॉल टैक्स?

पिछली समीक्षा बैठक में सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर 2,300 रुपये प्रति टन के हिसाब से विंडफॉल टैक्स वसूलने का फैसला किया था. ऐसे में सोमवार को इसमें 600 रुपये प्रति टन की कटौती की गई है यह  1,700 रुपये टन हो गया है. ये टैक्स स्पेशल एडीशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) के रूप में लिया जाता है.

क्या सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?

विंडफॉल टैक्स में बदलाव के बाद भी इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखने की संभावना नहीं है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह तेल कंपनियों के मुनाफे पर लगने वाला टैक्स है. ऐसे में इसका फायदा फिलहाल जनता को होता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि बाहर जाने वाले क्रूड पर विंडफॉल टैक्स को घटाकर सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बड़ी राहत तो दे दी है.

जुलाई 2022 में पहली बार सरकार ने लगाया विंडफॉल टैक्स

केंद्र सरकार देश में कच्चे तेल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स और निर्यात टैक्स की दरों को तय करती है. इसके लिए सरकार की तरफ से हर 15 दिन पर एक समीक्षा बैठक होती है. सरकार पिछले दो हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए कच्चे तेल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को तय करती है. इसे पहली बार जुलाई 2022 लागू किया गया था. इसके बाद से ही हर 15 दिन के अंतराल पर केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और  एविएशन टरबाइन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करके नई दरों को तय करती है.

ATF पर नहीं लग रहा टैक्स

सरकार ने 2 जनवरी को हुई समीक्षा बैठक में जेट फ्यूल यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल पर लगने वाले टैक्स में कटौती का फैसला किया था और उसे घटाकर 0.50 रुपये प्रति लीटर से शून्य कर दिया था. इससे पहले 19 दिसंबर को हुई समीक्षा बैठक में एटीएफ पर लगने वाले टैक्स को 1 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0.50 रुपये कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

Artificial intelligence: दुनियाभर में 40 फीसदी नौकरियां AI के चलते खतरे में, आईएमएफ ने दी चेतावनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget