एक्सप्लोरर

Artificial intelligence: दुनियाभर में 40 फीसदी नौकरियां AI के चलते खतरे में, आईएमएफ ने दी चेतावनी 

IMF Report: आईएमएफ ने अपनी हालिया रिपोर्ट में आशंका जताई है कि एआई की वजह से नौकरियों पर बड़ा खतरा आने वाला है. सभी देश अपने लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने की तैयारी कर लें.

IMF Report: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) ने दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial intelligence) के खतरों के बारे में आगाह किया है. आईएमएफ (IMF) का अनुमान है कि दुनिया की 40 फीसदी नौकरियां एआई के चलते खतरे में पड़ने वाली हैं. विकसित देशों पर इसका असर 60 फीसदी तक हो सकता है. एआई की मार से बचे हुए लोगों को कम सैलरी और नौकरियों की कमी का सामना करना पड़ेगा.

सभी देश लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने की तैयारी करें 

आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक, एआई के आने से प्रोडक्टिविटी बढ़ने का पूरा अनुमान है. इसकी वजह से नौकरियों में बचे हुए लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा. हालांकि, कई तरह की नौकरियां हमेशा के लिए खत्म भी हो सकती हैं. आईएमएफ ने एआई और मशीन लर्निंग पर नई रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि टेक्नोलॉजी से देशों के बीच में असमानता और गहरी हो सकती है. साथ ही सोसाइटी पर भी इसका बुरा असर दिखाई देगा. इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सभी देश लोगों को सोशल सेफ्टी देने की पूरी तैयारी कर लें. साथ ही कर्मचारियों के कौशल विकास पर भी ध्यान दें.

तकनीकी क्रांति की दहलीज पर खड़ी है दुनिया 

आईएमएफ की एमडी क्रिस्टलीना जोर्जीवा (Kristalina Georgieva) ने कहा कि हम तकनीकी क्रांति की दहलीज पर खड़े हैं. इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, ग्लोबल ग्रोथ तेज होगी और दुनियाभर में आय भी ऊपर जाएगी. मगर, नौकरियां जाने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता. एआई की वजह से ऊंची वेतन वाली नौकरियां भी खतरे में जाएंगी. जोर्जीवा ने कहा कि पहले भी ऑटोमेशन और आईटी ने नौकरियां पर बुरा असर डाला है. मगर, एआई इन सबसे अलग है. इससे उच्च कौशल वाली नौकरियों पर भी बुरा असर पड़ने वाला है. 

पुराने कर्मचारियों को आएगी असली दिक्कत 

आईएमएफ को चिंता है कि विकसित अर्थव्यवस्थाएं एआई को तेजी से अपनाएंगी. सिंगापुर, अमेरिका और डेनमार्क जैसे देश एआई को अपनाने के लिए औरों से आगे जा चुके हैं. बड़े देश विकासशील अर्थव्यवस्थाओं से पहले इसका लाभ उठाने की पूरी कोशिश करेंगे. इससे युवाओं के लिए कई मौके आएंगे. मगर, असली दिक्कत पुराने कर्मचारियों को आएगी. वह आसानी से एआई को सीख नहीं पाएंगे.

ये भी पढ़ें 

Financial Freedom: आर्थिक आजादी चाहिए तो कमाने पड़ेंगे 40 लाख रुपये, नौकरियों में भी महिलाओं की संख्या कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget