एक्सप्लोरर

अपनी पहली कमाई से ही करें बचत और निवेश की शुरुआत, मिलेनियल्स के लिए ये हैं पांच गोल्डन रूल्स

मिलेनियल्स अगर शुरू से ही लक्ष्य बना कर बचत और निवेश करें तो एक लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं.

अपनी पहली कमाई से ही करें बचत और निवेश की शुरुआत, मिलेनियल्स के लिए ये हैं 5 गोल्डन रूल्स 

मिलेनियल्स जिन्हें Y जेनरेशन कहा जाता है, कमाई के मामले में बहुत आगे है. खर्च करने का भी इसका अपना अंदाज है. इस पीढ़ी के लोगों में महंगे गैजेट, लग्जरी हॉलीडे और एंटरटेनमेंट पर शाही तरीके से खर्च करना आम बात है. लेकिन जहां तक फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश का मामला है तो ये पिछड़े हुए नजर आते हैं. मिलेनियल्स से जिस स्तर की फाइनेंशियल लिटरेसी की उम्मीद की जाती है, उस पर वे खरे उतरते नहीं दिखते. यहां वे पांच गोल्डन रूल्स हैं, जिनसे मिलेनियल्स निवेश और बचत में इजाफा कर सकेें

1. खर्च का सही हिसाब रखें - युवा पीढ़ी के ज्यादातर लोग जब अपनी कमाई के सुनहरे दिनों होती है तो खर्च का हिसाब नहीं रखते. लेकिन खर्चों का हिसाब रखना जरूरी है. अपने खर्चों को ट्रैक करके ही आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि आप अपने वित्तीय संसाधनों को कहां ज्यादा खर्च कर रहे हैं और कहां कम. इससे आपको एक फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद मिलेगी.

2.लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी - किसी भी शख्स से लिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी है. लाइफ इंश्योरेंस आप पर निर्भर रहने वाले लोगों की आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी है. वहीं हेल्थ इंश्योरेंस आपकी सेहत की सुरक्षा के लिए जरूरी है. भले ही दफ्तर से आपको मेडिकल इंश्योरेंस कवर मिल रहा हो लेकिन अतिरिक्त कवर के तौर पर खुद हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदें क्योंकि इलाज के खर्चे अब काफी बढ़ते जा रहे हैं

3. पीपीएफ और वीपीएफ - नई पीढ़ी के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी पुरानी पीढ़ी के लिए. इसलिए पीपीएफ में निवेश शुरू करें. यह लंबे समय में एसेट निर्माण के लिए बेहतरीन इंस्ट्रूमेंट है. इस निवेश पर टैक्स नहीं देना होता है और आपके पास लंबे समय में एक अच्छा फंड बन जाता है. वहीं वीपीएफ में पांच लाख रुपये का निवेश बगैर टैक्स देनदारी के होता है.

4. एनपीएस में लगाएं पैसा - एनपीएस रिटायरमेंट फंड के लिए अच्छा निवेश माध्यम है. यह आर्थिक सुरक्षा देता है. 60 साल की उम्र के बाद यानी रिटायरमेंट के बाद आप इसका एक हिस्सा निकाल सकते हैं और बाकी हर महीने आपको एक निश्चित रकम तौर पर मिलती है. एनपीएस के जरिये आप फाइनेंशियल मार्केट जैसे शेयर और डेट में भी निवेश कर सकते हैं और इसके ऊंचे रिटर्न का लाभ ले सकते हैं.

5. म्यूचुअल फंड में निवेश सही है- म्यूचुअल फंड खास कर एसआईपी के जरिये इसमें निवेश आपको एक अनुशासित इनवेस्टर बनाता है. एसआईपी जरिये लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार हो सकता है इससे आप भविष्य के खर्चों के लिए निश्चित रह सकते हैं.

फूड प्रोसेसिंग उद्योग के लिए भी 10,900 करोड़ रुपये की PLI स्कीम, भारत बनेगा फूड ब्रांड्स का हब

अब कम नहीं होगी टेक होम सैलरी, नया वेज कोड टला, जानिए केंद्र सरकार ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
MP के शिवपुरी में बनेगा मिसाइल इकोसिस्टम, 2500 करोड़ खर्च करेगा अडानी डिफेंस, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Finance Tips: सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
सिर्फ 10000 की मंथली सेविंग्स से बनें 10 करोड़ रुपए के मालिक, जानिए क्या है इसका पूरा गणित
SIP Investment: 5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
5 साल की देरी से सीधा 2.42 करोड़ का नुकसान, आज ही शुरू करें SIP, समझ लें निवेश का गणित
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?
Ethanol: अब एथेनॉल से उड़ेंगे हवाई जहाज, प्रदूषण फैलाने वाला जेट फ्यूल होगा रिप्लेस! किसने लिया फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget