एक्सप्लोरर

अब किचन से गायब होने वाला है दूध, इतनी बढ़ने वाली है कीमत; आधा लीटर खरीदना भी जेब पर भारी

Milk Price Hike: कर्नाटक में दूध की कीमतें फिर से बढ़ने जा रही हैं. राज्य में लगभग नौ महीने में दूसरी बार दूध की कीमतें बढ़ने जा रही हैं. इसका असर डेयरी प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा. चीजें महंगी हो जाएंगी.

Milk Price Hike: कर्नाटक के बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के नम्मा मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद अब राज्य में दूध की कीमत बढ़ने वाली है. यहां की सरकार दूध की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का सोच रही है, कई बेंगलुरूवासियों सहित कर्नाटक की आम जनता की जेबों पर पड़ेगा. 

एक लीटर की इतनी बढ़ जाएगी कीमत

कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के वेंकटेश ने बताया कि डेयरी किसानों की बढ़ती मांग के कारण दूध की कीमतें जल्द ही बढ़ जाएंगी. बुधवार को विधान परिषद में उन्होंने किसानों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव का जिक्र करते हुए कहा, हम नई दरें लागू करने से पहले किसानों की चिंताओं और उपभोक्ताओं के हितों दोनों का ध्यान रख रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा, दूध की कीमत बढ़ने पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, एक लीटर नंदिनी दूध की कीमत 44 रुपये से बढ़कर 47 रुपये हो सकती है. 

क्यों बढ़ रही है दूध की कीमत?

इससे पहले पिछले साल जून में दूध की कीमतें बढ़ी थीं. उस दौरान कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (KMF) ने दूध की कीमत प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाई थी. इससे पहले, जुलाई 2023 में राज्य सरकार ने 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जबकि KMF ने 5 रुपये तक बढ़ाने की बात कही थी. उस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि कर्नाटक में दूध की कीमतें अभी भी कई अन्य राज्यों के मुकाबले कम है. 

इनकी भी बढ़ जाएगी कीमत

अब दूध की कीमत बढ़ेगी, तो घी, मक्खन, पनीर और आइसक्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी महंगे हो जाएंगे. इसी के साथ बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने फिल्टर कॉफी की भी कीमत बढ़ाने की बात कही है. फिलहाल एक कप फिल्टर कॉफी की कीमत 12 से 15 रुपये है, लेकिन कॉफी पाउडर की कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 15 से 20 रुपये तक बढ़ने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें:

रूस और ईरान पर प्रतिबंध के बाद अब भारत को मिला कच्चे तेल का नया सप्लायर, अमेरिका से क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट 2 साल के हाई लेवल पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान
2 दिन में 17000 सस्ती हुई चांदी, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से 55% टूटी
2 दिन में 17000 सस्ती हुई चांदी, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से 55% टूटी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget