एक्सप्लोरर

Microsoft Salary News: बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को मिला एक और झटका, नहीं बढ़ेगी सैलरी, बोनस में भी कटौती

Microsoft Salary Update: टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी में बड़े पैमाने पर छंटनी के ऐलान के बाद अब कॉस्ट कटिंग के लिए एक और फैसला किया है.

Microsoft Salary Hike: मंदी का सबसे ज्यादा असर टेक कंपनियों (Tech Companies) पर पड़ा है. पिछले कुछ महीनों में कई दिग्गज कंपनियों जैसे ट्विटर, मेटा, अमेजन, गूगल आदि ने कई चरण में कर्मचारियों की छंटनी की है. इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट का नाम भी शामिल है. छंटनी के बाद अब कंपनी ने अपने खर्चों को कम करने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है. माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने ऐलान किया है कि वह अपने फुल टाइम कर्मचारियों की सैलरी इस साल नहीं बढ़ाएगी. इसके साथ ही कंपनी ने बोनस और स्टॉक ऑवर्ड को भी कम करने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला (Microsoft CEO Satya Nadella) ने ईमेल करके अपने कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी है. समाचार एजेंसी रायटर्स ने इस मामले पर कंपनी से जवाब मांगा है, लेकिन अभी तक इसपर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की गई है.

कंपनी के सीईओ ने कही यह बात

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सत्या नडेला ने अपने ईमेल में कहा है कि पिछले साल हमने मार्केट की परिस्थितियों को देखते हुए कंपनी के प्रदर्शन के मुताबिक मुआवजा दिया था, लेकिन इस साल की परिस्थिति बहुत अलग है. ऐसे में ग्लोबल हालात के मद्देनजर कंपनी ने यह फैसला लिया है. इससे पहले जनवरी में  माइक्रोसॉफ्ट 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना की जानकारी दी थी. इसके साथ कंपनी ने बताया था कि वह अपने खर्च में कटौती करके जनरेटिव AI पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इस क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश किया जा रहा है. 

लिंक्डइन ने 716 एंप्लाइज की छंटनी का ऐलान

माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व की कंपनी लिंक्डइन मे भी हाल ही में बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है. लिंक्डइन (LinkedIn  Layoffs) ने वैश्विक परिस्थियों को देखते हुए 716 एंप्लाइज को नौकरी से निकालने का फैसला किया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन ऐप को भी बंद करने की भी जानकारी दी है. लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रयान रोसलैंस्की (Ryan Roslansky) ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर यह बताया. इसके साथ ही सीईओ ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में कंपनी  कुल 250 पदों पर नए लोगों को भर्ती भी की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

Milk Price Hike: महंगे दूध से कब तक ग्राहकों को मिलेगी राहत? भारतीय डेयरी संघ अध्यक्ष ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget