एक्सप्लोरर

Layoffs: अब LinkedIn ने भी किया छंटनी का ऐलान! इतने एंप्लाइज को दिखाएगी बाहर का रास्ता

LinkedIn Layoffs 2023: माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी लिंक्डइन ने छंटनी का ऐलान किया है. इसका असर दुनियाभर के सैकड़ों कर्मचारियों पर पड़ेगा.

LinkedIn Layoffs: अमेरिका और यूरोप की मंदी का सबसे ज्यादा असर टेक सेक्टर (Tech Sector) की नौकरियों पर पड़ रहा है. पिछले कुछ समय में गूगल (Google Layoffs), मेटा (Meta Layoffs), अमेजन (Amazon Layoffs), ट्विटर (Twitter Layoffs) आदि जैसी कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी (Layoff News) की है. अब इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन की स्वामित्व वाली कंपनी लिंक्डइन (LinkedIn ) का नाम भी जुड़ गया है. बिजनेस प्रोफेशनल की सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन (LinkedIn  Layoffs) ने 716 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी ने इसके साथ ही यह भी बताया है कि वह अपनी चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन ऐप को भी बंद करने जा रही है.

कमाई में इजाफे के बाद भी किया छंटनी का फैसला

गौरतलब है कि लिंक्डइन में कुल 20,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. पिछले साल हर तिमाही में कंपनी की कमाई में बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में प्रॉफिट में बढ़ोतरी के बाद भी छंटनी का फैसला हैरान कर देने वाला है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार लिंक्डइन ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारियों की छंटनी का निर्णय लिया है.

सीईओ ने कही यह बात

लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रयान रोसलैंस्की (Ryan Roslansky) ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि बदलते माहौल में हमने अपने ग्लोबल बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन (GBO) में बड़े बदलाव किए हैं और चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन को बंद करने का फैसला किया है. इसके बाद कंपनी के कुल 716 लोगों की नौकरी पर असर पड़ने वाला है. उन्होंने बताया कि सेल्स, ऑपरेशन और सपोर्ट टीम में छंटनी की जाएगी ताकि कोई भी फैसला लेने में तेजी आ सके.

250 लोगों को दी जाएगी नौकरी

छंटनी के अलावा सीईओ ने नई नौकरी के बारे में भी जानकारी दी है. उन्होंने ने कहा है कि कंपनी में किए गए बदलावों के बाद कुल 250 पदों पर नौकरी का सृजन होगा. ऐसे में छंटनी का शिकार हुए इंप्लाइज भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कंपनी ने अपने चाइनीज जॉब ऐप्लिकेशन ऐप InCareer के ऑपरेशन को 9 अगस्त, 2023 तक पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है. सीईओ Roslansky ने कहा कि शुरुआत में InCareer ने कुछ बड़ी सफलता हासिल की, लेकिन इस बदलते वैश्विक माहौल में इस ऐप को बंद कर देना ही LinkedIn के लिए लाभकारी है.

छंटनी का शिकार हुए इंप्लाइज को मिलेगी मदद

कंपनी ने साफ किया है कि अमेरिका में छंटनी का शिकार हुए कर्मचारियों को कई तरह के कॉम्पनसेशन दिए जाएंगे. इसमें 3 महीने की सैलरी, हेल्थ इंश्योरेंस और करियर ट्रांजिशन सर्विस जैसी सुविधाएं शामिल हैं. वहीं अमेरिका के बाहर प्रभावित होने वाले लोगों को उस देश के नियम कानून के हिसाब से अलग-अलग सुविधाएं दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Nexus Select Trust IPO: आज खुल रहा नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
5 रुपए के Lays में निकले 4 ग्राम चिप्स, अब ग्राहक को 8000 देगी कंपनी
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
खूब कमा रहीं कम पढ़ी लिखी महिलाएं, 10 से 20 करोड़ पहुंचा फीमेल रोजगार- रिपोर्ट
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
RBI ने किस चीज पर बढ़ा दिया ब्याज? सालाना 7.26% मिलेगा रिटर्न
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget