एक्सप्लोरर

Microsoft: ऑफिस में बैठकर गेम खेला और उठाई 3 लाख डॉलर सैलरी, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस 

Tech Industry: सोशल मीडिया पर आई यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पर लोगों का कहना है कि कोई भी सीईओ ऐसे कर्मचारी को पसंद करेगा, जो कि 40 घंटे का काम 20 घंटे में कर सकता हो. 

Tech Industry: इन दिनों वर्क लाइफ बैलेंस (Work Life Balance) और जॉब में प्रोडक्टिविटी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. एक तरफ तो एना सेबेस्टियन पेराइल (Anna Sebastin Perayil) जैसे कर्मचारी हैं, जो काम में इतने जूझ गए कि उन्हें भारी दबाव के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी. दूसरी तरफ हमारे सामने ऐसे-ऐसे कर्मचारियों की कहानी आ रही है, जिन्होंने नौकरी के नाम पर टाइम पास किया और लाखों रुपये की सैलरी भी उठाते रहे. हाल ही में एक कर्मचारी ने दावा किया था कि वह अपने ऑफिस जाता है, जहां दिन भर मीटिंग होती हैं. उसने कई महीनों से कोई प्रोडक्टिव काम नहीं किया. इसके बावजूद उसे भारी भरकम सैलरी मिल रही है. 

अब कुछ ऐसी ही कहानी एक माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कर्मचारी ने बताई है. उसका दावा है कि वह हफ्ते में सिर्फ 20 घंटे काम करता है और बाकी समय में गेम खेलता है. उसे करीब 3 लाख डॉलर (2.5 करोड़ रुपये) सैलरी मिलती है. 

तेजी से वायरल हो रही यह पोस्ट 

यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आई है. यह तेजी से वायरल होती जा रही है. इसमें यूजर ने लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाले उसके दोस्त ने बताया कि वह हफ्ते में सिर्फ 15 से 20 घंटे ही काम करता है. इसके बाद वह ऑफिस में बैठकर ऑनलाइन गेम खेलता रहता है. इसके बाद भी माइक्रोसॉफ्ट उसे करीब 3 लाख डॉलर दे रही है. यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और इसे करीब 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस पोस्ट पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया आई है. कुछ ऐसे कर्मचारी के पक्ष में हैं तो कुछ ऐसी कार्य संस्कृति का विरोध कर रहे हैं.

काम के घंटे नहीं नतीजों से पड़ता है फर्क 

एक यूजर ने इस पर लिखा कि ऐसी जॉब करने के लिए किस तरह की योग्यता की जरूरत पड़ती है. क्या अभी भी ऐसी पोस्ट खाली हैं. मैं काम करने का इच्छुक हूं. यह तो ड्रीम जॉब है. मैं भी हफ्ते में 40 के बजाय 20 घंटे ही काम करना पसंद करूंगा. कुछ लोग इस कर्मचारी के पक्ष में हैं. उनका कहना है कि हमें नतीजों पर ध्यान देना चाहिए प्रक्रिया पर नहीं. अगर कोई 40 घंटे का काम 20 घंटे में पूरा कर सकता है तो हमें दिक्कत नहीं होनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि कोई भी सीईओ ऐसे कर्मचारी को पसंद करेगा, जो रिजल्ट देने में यकीन रखता हो. काम के घंटों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें 

Wedding Season: इस साल होंगी 48 लाख शादियां, 6 लाख करोड़ रुपये का होगा बिग इंडियन वेडिंग सीजन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget