एक्सप्लोरर

Facebook और Instagram पर बिजनेस हुआ अब आसान, लॉन्च हुए 21,000 रुपये तक के प्लान

Meta Verified Plans: मेटा वेरिफाइड प्लान का हिस्सा बनने पर आपको कस्टमर का भरोसा हासिल हो सकता है. इन प्लान की शुरुआत 639 रुपये महीने से हो रही है.

Meta Verified Plans: फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर बिजनेस चलाने के लिए अब आप पैसे खर्च करके ज्यादा सुविधाएं हासिल कर सकते हैं. मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) ने भारत के कारोबारियों को सपोर्ट करने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए हैं. बिजनेस के लिए मेटा वेरिफाइड प्लान (Meta Verified Plans) 639 रुपये मासिक से शुरू होकर 21,000 रुपये तक के हैं. कंपनी के अनुसार, इन प्लान पर फिलहाल डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये प्लान आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में काफी काम आ सकते हैं. 

मेटा वेरिफाइड के तहत आए 4 बिजनेस प्लान 

कंपनी ने पिछले साल बिजनेस के लिए मेटा वेरिफाइड की शुरुआत की थी. इस पायलट प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी जानना चाहती थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग कैसे अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं. साल 2024 की शुरुआत में मेटा ने 4 सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की घोषणा की थी. अब यह मेटा वेरिफाइड प्लान सभी कस्टमर के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं. इन नए प्लान में आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट सपोर्ट समेत बिजनेस के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

वेरिफाइड होने से हासिल होगा कस्टमर का भरोसा

कंपनी ने ये सब्सक्रिप्शन प्लान मार्केट से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किए हैं. कारोबारियों ने मेटा से कहा था कि वेरिफाइड होने से उन्हें कस्टमर का भरोसा हासिल होता है. लोग उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने लगते हैं. ज्यादातर बिजनेसमैन ने कस्टमर के भरोसे को ही मेटा वेरिफाइड का सबसे बड़ा फायदा बताया है. इसकी मदद से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह अपने ब्रांड की विश्वसनीयता बनाकर उसे तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं. 

बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से चुन सकेंगे प्लान 

फिलहाल मेटा के ये सब्सक्रिप्शन प्लान फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप (WhatsApp) पर आईओएस या एंड्रॉइड के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा आप मेटा की इन एप पर बंडल सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं. मेटा ने कस्टमर्स को कई तरह के ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं. वह अपने बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से इन 4 प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं. आप कभी भी मेटा एजेंट के साथ चैट या ईमेल से जानकारी हासिल कर सकते हैं. साथ ही आपको रील बनाने में भी कई नए ऑप्शन मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें 

Tata Group: सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए टाटा ग्रुप और असम सरकार में एग्रीमेंट, 30 हजार जॉब पैदा होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
कहीं दीवाली से पहले महंगा तो नहीं हो गया कुकिंग गैस, चेक करें आज का LPG रेट
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?
आज इन 5 शहरों में बंद हैं बैंक, जानें सोमवार को RBI ने क्यों दी है छुट्टी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget