एक्सप्लोरर

Tata Group: सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए टाटा ग्रुप और असम सरकार में एग्रीमेंट, 30 हजार जॉब पैदा होंगे

Semiconductor Plant: टाटा ग्रुप इस प्लांट पर लगभग 27 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा. साथ ही एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलकर नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को बेहतर जॉब्स के लिए तैयार करेगा.

Semiconductor Plant: टाटा ग्रुप ने अपने सेमीकंडक्टर प्लांट पर काम शुरू कर दिया है. कंपनी ने सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए असम सरकार के साथ 60 साल के लीज एग्रीमेंट पर समझौता कर लिया है. यह प्लांट मोरीगांव जिले के जागीरोड में बनने वाला है. इस प्लांट पर टाटा ग्रुप (Tata Group) लगभग 27000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने वाला है. इससे असम में लगभग 30000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए यह प्लांट कई बड़े अवसर लेकर आने वाला है. 

इस प्लांट पर 27000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप के बोर्ड मेंबर रंजन बंदोपाध्याय और असम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (AIDC) मैनेजर एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज धीरज पेगु ने सब रजिस्ट्रार ऑफिस में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर देवाशीष शर्मा और टाटा ग्रुप के अन्य अधिकारी कणिनिका ठाकुर, आशीष मिश्रा और अविनाश धाबड़े भी मौजूद थे. टाटा ग्रुप ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए बड़ी योजना बनाई हुई है. असम में बनने जा रहा यह प्लांट (Semiconductor Plant) उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस प्लांट पर 27 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे लगभग 30 हजार जॉब्स पैदा होने की उम्मीद है.

प्लांट का पहला चरण 2025 में हो जाएगा शुरू

यह प्लांट जिस जगह पर बनेगा, वहां पहले हिंदुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Paper Corporation Limited) का प्लांट था. इस प्लांट का पहला चरण साल 2025 के मध्य तक शुरू हो जाएगा. टाटा ग्रुप ने कहा कि यह प्लांट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड को पूरा करने में अहम रोल अदा करेगा. इस प्लांट के जरिए टाटा ग्रुप वायर बॉन्ड, फ्लिप चिप और इंटीग्रेटेड सिस्टम्स पैकेजिंग (ISP) टेक्नोलॉजीस पर काम करेगा.

स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोलेगा टाटा ग्रुप 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा था कि सेमीकंडक्टर प्लांट के नजदीक ही टाटा ग्रुप स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोलेगा. इस सेंटर के जरिए नॉर्थ ईस्ट के युवा एआई, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे. उन्होंने बताया था कि असम के लगभग 1500 युवा इस समय बेंगलुरु स्थित टाटा प्लांट में ट्रेनिंग ले रहे हैं. यह सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने के बाद यही युवा लीडरशिप पोजीशन संभालेंगे.

ये भी पढ़ें 

ITR Filing: बस दो सप्ताह और, फिर इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए देना होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget