एक्सप्लोरर

Facebook and Instagram: गूगल के बाद अब फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 53 करोड़ रुपये का जुर्माना, जुए के विज्ञापन दिखाने पर हुई कार्रवाई 

Meta Platforms Fined: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर फेसबुक और इंस्टग्राम पर जुए के विज्ञापन दिखने के आरोप में कार्रवाई की गई है. हाल ही में यूट्यूब और ट्विच पर भी ऐसे ही मामले में एक्शन लिया गया था.

Meta Platforms Fined: हाल ही में दिग्गज तक कंपनी गूगल (Google) पर अमरीका में करोड़ों डॉलर का जुर्माना किया गया था. अब सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) पर 53 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कंपनी पर यह कार्रवाई इटली में की गई. उस पर इटली में प्रतिबंधित जुए के विज्ञापन दिखने का आरोप लगाया गया था. 

फेसबुक-इंस्टाग्राम पर आ रहे थे जुए के एड 

इटली के कम्युनिकेशंस रेगुलेटर एजीकॉम (AGCOM) के मुताबिक, मेटा पर आरोप था कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम (Instagram) की प्रोफाइल्स और अकाउंट्स के जरिए जुए के विज्ञापन दिखा रही है. इसके अलावा कंपनी ऐसे कंटेंट को प्रमोट कर रही थी, जिसमें जुए या गेम्स में नगद इनाम दिए जा रहे थे. इसके बाद एजीकॉम ने शुक्रवार को कंपनी पर 5.85 मिलियन यूरो (6.45 मिलियन डॉलर) का जुर्माना लगा दिया. 

यूट्यूब और ट्विच पर भी लगा फाइन

इटली के कम्युनिकेशंस रेगुलेटर एजीकॉम (AGCOM) ने एक के बाद एक कई कंपनियों पर इस तरह के विज्ञापन दिखाने के लिए जुर्माना ठोका है. फिलहाल इस मसले पर मेटा की तरफ से कुछ भी बयान नहीं आया है. इसी महीने की शुरुआत में एजीकॉम ने ऐसे ही आरोपों में अल्फाबेट इंक के यूट्यूब (YouTube) पर 2.25 मिलियन यूरो और ट्विच (Twitch) पर 9 लाख यूरो का फाइन लगाया था.

गूगल पर अमरीका में 70 करोड़ डॉलर का जुर्माना

अभी 21 दिसंबर को ही खबर आई थी कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल पर अमेरिका की एक अदालत ने करीब 70 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. इसमें से 63 करोड़ डॉलर 10 करोड़ लोगों को बांटे जाएंगे और 7 करोड़ डॉलर एक फंड में जमा होंगे. कंपनी पर एंड्रॉइड प्ले स्टोर का गलत इस्तेमाल कर यूजर्स से ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप लगा था. कंपनी एंड्रॉइड प्ले स्टोर पर इन-एप परचेज और अन्य पाबंदियां लगाकर यह पैसा वसूल रही थी. कंपनी न सिर्फ लोगों को पैसे देने के लिए तैयार हो गई है बल्कि प्ले स्टोर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए जगह उपलब्ध करने को भी राजी हुई है.

ये भी पढ़ें 

High Inflation and Interest Rate: ब्याज दर हुई 42.5 फीसदी, महंगाई दर 62 फीसदी, इस देश की जनता हुई बर्बाद! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget