एक्सप्लोरर

Meta India में इस्तीफे का दौर जारी! अब पार्टनरशिप हेड मनीष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

Meta India: पिछले कुछ महीनों में मेटा इंडिया में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. अब इस लिस्ट में पार्टनरशिप हेड मनीष चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है.

Meta India Partnerships Head Resigns: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा इंडिया (Meta India) में इस्तीफे का सिलसिला जारी है. नवंबर में कंपनी के भारत प्रमुख अजीत मोहन के पद छोड़ने के बाद अब एक और बड़े अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया. मेटा इंडिया के पार्टनरशिप हेड मनीष चोपड़ा ने कंपनी में 4.5 साल की अपनी सर्विस के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है.

चार बड़े अधिकारियों मे छोड़ा मेटा का साथ

ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले साल मेटा इंडिया के हेड (Meta India Head) अजीत मोहन के इस्तीफे के बाद यह कंपनी में यह चौथे बड़े इस्तीफे की खबर आई है. इससे पहले पब्लिक पॉलिसी हेड राजीव अग्रवाल ने भी नवंबर 2022 में अपनी त्यागपत्र दे दिया था . इसके साथ ही वॉट्सऐप इंडिया के हेड अभिजीत बोस ने भी पिछले साल कंपनी छोड़ने का ऐलान किया था. गौरतलब है कि अजीत मोहन और राजीव अग्रवाल ने मेटा छोड़ने के बाद Snap Inc और सैमसंग ज्वाइन किया है. वहीं अभिजीत बोस ने स्टार्टअप शुरू करने का प्लान किया था. अजीत मोहन के इस्तीफे के बाद पार्टनरशिप हेड मनीष चोपड़ा ने जनवरी, 2023 तक मेटा इंडिया के हेड का कार्यभार संभाला था. इसके बाद संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया (Meta India Head Sandhya Devanathan) के हेड बना दिया गया था.

लिंक्डइन पोस्ट में कहीं यह बात

मनीष चोपड़ा ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में इस्तीफे के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि वह इस बदलाव के दौर में मेटा इंडिया की पूरी मदद करेंगे. उन्होंने यह भी लिखा कि मैं अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं जिसने हमारे बिजनेस को पूरे देश में विस्तार करने में मदद की. अब मैं अपने जीवन के नए चरण में एंटर करने जा रहा हूं. मैं आगे का प्लान जल्द शेयर करूंगा.

मनीष चोपड़ा इन कंपनियों में भी किया है काम

गौरतलब है कि मनीष चोपड़ा ने साल 2019 में मेटा इंडिया (उस समय का फेसबुक इंडिया) ज्वाइन किया था. उन्होंने 4.5 साल पार्टनरशिप के हेड और डायरेक्टर के पद पर अपनी भूमिका निभाई है. उन्हें मेटा के सभी प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर इंगेजमेंट को बढ़ाने का लक्ष्य मिला था. ध्यान देने वाली बात ये है कि मेटा इंडिया का फेसबुक,इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के जरिए करोड़ों का यूजर बेस है. मेटा इंडिया ज्वाइन करने से पहले चोपड़ा ने पेटीएम, ऑनलाइन फैशन ब्रांड Zovi, माइक्रोसॉफ्ट और Oracle जैसी कई कंपनियों में काम किया है.  

ये भी पढ़ें-

Air India Job: छंटनी के दौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सुनाई खुशखबरी! 280 पायलटों सहित 500 से ज्यादा लोगों को दी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget