एक्सप्लोरर

Mark Zuckerberg: मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान बनवा रहे अंडरग्राउंड बंकर, 27 करोड़ डॉलर खर्च करेंगे-आखिर क्यों

Meta CEO Mark Zuckerberg: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान अपने लिए विशेष अंडरग्राउंड बंकर बनवा रहे हैं. इसकी वजह बड़ी दिलचस्प है.

Facebook and Instagram: मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और उनकी पत्नी प्रिसिला चान (Priscilla Chan) को लेकर बड़ी अजीब चर्चा सामने आई है. फेसबुक और इंस्टाग्राम के मालिक खुद के लिए एक अंडरग्राउंड बंकर बनवा रहे हैं. यह 5000 स्क्वायर फीट का बंकर हवाई स्थित उनके 1400 एकड़ में फैले खेत में होगा. 

अंडरग्राउंड बंकर की कॉस्ट लगभग 27 करोड़ डॉलर

इस अंडरग्राउंड बंकर की कॉस्ट लगभग 27 करोड़ डॉलर है, जिसमें जमीन की कीमत भी शामिल है. इसके अलावा वहां काम कर रहे लोगों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट्स (NDA) भी साइन करवाए गए हैं. 

बॉम्ब शेल्टर जैसा होगा मार्क एवं प्रिसिला का बंकर 

इस अजीबोगरीब फैसले का अभी तक कोई कारण नहीं पता चल पाया है. मगर, हवाई जैसी खूबसूरत जगह पर बनने वाले इस बंकर को बाहर की दुनिया से किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह अपनी ऊर्जा जरूरतों और खाने की सप्लाई से लैस होगा. इस बंकर का गेट मेटल का बना होगा और उसमें कंक्रीट भरी होगी. इस तरह के डिजाईन का इस्तेमाल बंकर और बॉम्ब शेल्टर बनाने के लिए किया जाता है. 

बन रहीं दर्जनों बिल्डिंग, 30 बेडरूम और 30 बाथरूम भी

मार्क और प्रिसिला की यह प्रॉपर्टी काउआई आइलैंड (Island of Kauai) पर है. इसे कोलाऊ रैंच (Ko'olau Ranch) के नाम से जाना जाता है. इसमें अंडरग्राउंड शेल्टर के अलावा एक दर्जन से ज्यादा बिल्डिंग बन रही हैं. इनमें 30 बेडरूम और 30 बाथरूम भी हैं. इसके अलावा दो बंगले भी बने हुए हैं. इलाके के ब्लू प्रिंट में 11 ट्री हाउस, फिटनेस सेंटर, गेस्ट हाउस और कई सारे स्ट्रक्चर हैं. 

समुद्री तूफानों से बचने के लिए शेल्टर बनाने की वजह बताई 

भले ही इस अंडरग्राउंड शेल्टर को बनाने की कोई वजह सामने नहीं आई हो. मगर मार्क और प्रिसिला की प्रवक्ता ब्रांडी होफिन बार ने टाइम मैगजीन को बताया है कि काउआई काउंटी लोगों से अपील कर रही है कि वो समुद्री तूफानों से बचने के लिए शेल्टर बनाएं. इसके लिए काउंटी लोगों को टैक्स में छूट भी दे रही है. उन्होंने बताया कि मार्क और प्रिसिला कोलाऊ और वहां के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करते हैं. वह अपने इलाके के प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कई रईस प्रलय जैसी स्थिति के लिए बंकर बनाने की कर चुके हैं कोशिश 

मार्क और प्रिसिला सिलिकॉन वैली के पहले रईस नहीं हैं, जिन्होंने प्रॉपर्टी खरीदकर बंकर बनवाया हो. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, वेंचर कैपिटलिस्ट पीटर थिएल ने भी 2022 में ऐसा ही प्लान बनाया था, जो न्यूजीलैंड के लोकल काउंसिल ने रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने चिंता जताई थी कि इससे आसपास के पर्यावरण पर प्रभाव पड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में कई दौलतमंदों ने प्रलय जैसी स्थिति में खुद को बचाने के लिए मार्क जुकरबर्ग जैसे ही अंडरग्राउंड बंकर बनवाए हैं.

ये भी पढ़ें 

New IPO: नए साल पर आईपीओ मार्केट में बना इतिहास, अनजान सी दो कंपनियों ने मचा दी गदर, टूट गए रिकॉर्ड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget