एक्सप्लोरर

पीएनबी घोटाला: मेहुल चोकसी का सीबीआई जांच में शामिल होने से फिर इनकार

चोकसी ने दावा किया है कि" बेबुनियाद" आरोपों के कारण उसका कारोबार" अचानक बंद" हो गया और उसे और उसके परिवार को पूर्व सहयोगियों से" धमकियां" मिल रही हैं.

नई दिल्लीः आभूषण कारोबारी और गीतांजलि जेम्स के प्रमुख मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में सीबीआई की जांच में शामिल होने से एक बार फिर इनकार किया है. चोकसी ने इस बारे में सीबीआई को एक और पत्र भेजा है. इसमें उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार किया है.

चोकसी ने दावा किया है कि" बेबुनियाद" आरोपों के कारण उसका कारोबार" अचानक बंद" हो गया और उसे और उसके परिवार को पूर्व सहयोगियों से" धमकियां" मिल रही हैं. जांच एजेंसी सीबीआई को लिखे 16 मार्च के पत्र में चोकसी ने अपनी चिकित्सा स्थिति, पासपोर्ट रद्द होने और मीडिया में हो हल्ले का भी उल्लेख किया है.

जांच अधिकारी को लिखे पत्र में चोकसी ने कहा, "आज तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने मुझसे संपर्क नहीं किया और मेरा पासपोर्ट अभी भी रद्द है. मैं आपके कार्यालय को आश्वस्त करता हूं कि मैं भारत नहीं आने का कोई भी बहाना नहीं बना रहा हूं."

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने मामले में जुड़े पहली प्राथमिकी के संबंध में चोकसी को पेश होने के लिए कहा था, जिसमें चोकसी के साथ उसके भांजे नीरव मोदी, एमी मोदी, निशाल मोदी को भी आरोपी बनाया गया था. सीबीआई ने चोकसी और उसकी कंपनी के खिलाफ एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की है. एजेंसी ने 16 मार्च को उसे फिर से जांच के लिए पेश होने को कहा था.

चोकसी ने कहा, " मैं दोहराता हूं कि मैं विदेश में हूं और आपके नोटिस पर पहले भी जवाब देता रहा हूं." उसने दावा किया, "मैंने पहले भी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी. मुझे और मेरे परिवार को धमकियां मिलना जारी है और मुझे अभी भी उन लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है, जिनके साथ मेरे व्यापारिक रिश्ते रहे हैं. चूंकि मेरा कारोबार पूरा तरह से और अचानक बंद हो गया है और मेरे कर्मचारी, ग्राहक, कर्जदाता इत्यादि ने मेरे प्रति दुश्मनी दिखाना शुरू कर दिया है."

चोकसी ने दावा किया कि डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड, सोलर एक्सपोर्ट्स और प्राथमिकी में दर्ज आरोपी कंपनियों से मेरी ना तो कोई साझेदारी रही है और मैं न ही उनसे किसी तरह से जुड़ा हुआ था. मेहुल चोकसी गीतांजलि समूह का प्रवर्तक है और पीएनबी घोटाले में आरोपी भी है.

चोकसी ने कहा, "स्वास्थ्य के कारण मैं भारत की यात्रा करने में असमर्थ हूं. मुझे 4 से 6 महीनों तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है. यह स्थिति अभी भी बनी हुई है, इसलिए मैं उम्मीद करता हूं कि आपकी एजेंसी मानवीय आधार पर विचार करेगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget