एक्सप्लोरर

Vaibhav Taneja Tesla: कौन हैं भारत के वैभव तनेजा, जिन्हें एलन मस्क ने पकड़ा दी अपने खजाने की चाबी?

Who is Vaibhav Taneja: भारतीय मूल के कई एक्सीक्यूटिव्स दुनिया की विभिन्न बड़ी-बड़ी कंपनियों की लीडरशिप रोल में काम कर रहे हैं. अब वैभव तनेजा के रूप में लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है...

भारतीय मूल के एक्सीक्यूटिव्स की प्रतिभा का पूरी दुनिया कायल है. माइक्रोसॉफ्ट से लेकर गूगल तक कई दिग्गज कंपनियों की जिम्मेदारी अभी भारतीय मूल के एक्सीक्यूटिव संभाल रहे हैं. अब सत्या नडेला और सुंदर पिचाई के इस शानदार सिलसिले में एक और भारतीय प्रतिभा का नाम जुड़ गया है, जिन्हें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने अपने खजाने की चाबी पकड़ा दी है.

Zachary Kirkhorn की लेंगे जगह

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों में से एक और एलन मस्क को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनाने वाली कंपनी टेस्ला ने भारत के वैभव तनेजा को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया है. वैभव तनेजा को यह जिम्मेदारी टेस्ला के सीएफओ Zachary Kirkhorn की जगह पर दी गई है. इससे पहले वैभव अकाउंटिंग डिपार्टमेंट को हेड कर रहे थे.

13 साल बाद इन्होंने दिया इस्तीफा

इस्तीफा देने वाले टेस्ला के सीएफओ Zachary Kirkhorn कंपनी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे. वह करीब 13 साल से टेस्ला के साथ जुड़े हुए थे और फिलहाल उनके पास कंपनी के फाइनेंस की पूरी जिम्मेदारी थी. वह इस साल के अंत तक कंपनी के साथ जुड़े रहेंगे, ताकि ट्रांजिशन में कोई दिक्कत न आए. टेस्ला ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि इतने लंबे समय से उसके साथ काम कर रहे Zachary Kirkhorn ने क्यों अलग होने का फैसला लिया है.

टेस्ला सीएफओ ने लिंक्डइन पर बताया

Zachary Kirkhorn ने लिंक्डइन पर इस बारे में एक अपडेट पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि टेस्ला के साथ काम करना उनके जीवन के सबसे शानदार अनुभवों में से एक है. हालांकि उन्होंने भी टेस्ला छोड़ने की वजह नहीं बताई है.

वैभव के पास पहले से ये जिम्मेदारियां

वैभव की बात करें तो वह साल 2016 से टेस्ला के साथ काम कर रहे हैं. 45 साल के वैभाव उस समय टेस्ला से जुड़े थे, जब मस्क की कंपनी ने 2016 में सोलरसिटी का अधिग्रहण किया था. वैभव को जनवरी 2021 में टेस्ला की भारतीय इकाई Tesla India Motors and Energy Private Limited का डाइरेक्टर बनाया गया था. उनके पास अकाउंटिंग का दो दशक से ज्यादा अनुभव है.

दो सीएफओ के साथ कर चुके हैं काम

वैभव अपने करियर में कई मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं. टेस्ला में मौजूदा भूमिका से पहले उनके पास कॉरपोरेट कंट्रोलर की जिम्मेदारी थी. वह सीएफओ का पद छोड़कर जा रहे Zachary Kirkhorn और उनसे पहले टेस्ला के सीएफओ रहे दीपक आहुजा के साथ काम कर चुके हैं. टेस्ला से पहले वैभव सोलरसिटी में वाइस प्रेसिडेंट थे.

ये भी पढ़ें: अगर आपको भी है इन मामलों का ज्ञान तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आपकी ही तलाश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget